एक्सप्लोरर

MP Congress Candidate List 2023: कांग्रेस की पहली सूची में जातिगत समीकरणों को साधने कोशिश, जानिए किसी मिली कितनी हिस्सेदारी

MP Congress Candidate List: कांग्रेस की इस पहली सूची जैन समाज के प्रत्याशी भी शामिल है. इसी तरह सिंधी समाज को साधने के लिए भी इस बार कांग्रेस ने भरपूर कोशिश की है.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस (Congress) ने सभी वर्ग को साधने की कोशिश की है. कांग्रेस की ओर से जारी 144 उमीदवारों की पहली सूची से यह अंदाजा लग गया है कि आने वाली सूची में किस प्रकार से सभी वर्गों को हिस्सेदारी दी जाएगी. दरअसल पूरा फोकस अब जातिगत समीकरण पर जाकर टिक गया है. इस बार मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है.

इसी वजह से कांग्रेस भी यहां पूरी ताकत के साथ जातिगत समीकरणों को साधने में लग गई है. कांग्रेस ने जो 144 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उसमें 47 ऐसे टिकट दिए गए हैं, जोकि सामान्य वर्ग के हैं. इसके बाद ओबीसी को 39 टिकट दिए गए हैं, जबकि 22 सीट पर अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है. इतना ही नहीं अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 30 सीटों पर टिकट दिया गया है. कांग्रेस की सूची में मुस्लिम अल्पसंख्यक वर्ग को छह टिकट दिए गए हैं.

जैन समाज के प्रत्याशी भी सूची में शामिल
वहीं कांग्रेस की इस पहली सूची जैन समाज के प्रत्याशी भी शामिल है. इसी तरह सिंधी समाज को साधने के लिए भी इस बार कांग्रेस ने भरपूर कोशिश की है. 144 टिकटों में से दो टिकट सिंधी समाज को भी दिए गए है. सिंधी समाज भी बीजेपी का वोट बैंक रहा है, जिसमें कांग्रेस अब सेंध मार रही है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा के मुताबिक इस बार कांग्रेस एमपी में सरकार बनाने जा रही है. इसी को दृष्टिगत रखते हुए जीतने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतर गया है. 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि 144 टिकट पर काफी मंथन के बाद सूची जारी हुई है. यह सभी चेहरे जीतने वाले हैं. अब आने वाली सूची का भी इंतजार हो रहा है. टिकटों में सभी की हिस्सेदारी रहे, यही कांग्रेस की पहली प्राथमिकता रही है. दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय ने कहा है कि कांग्रेस ने कुछ नया नहीं किया है. पुराने विधायकों और पूर्व मंत्रियों को मैदान में उतारा है, जो की हारने की स्थिति में है. बीजेपी की सूची को देखते हुए कांग्रेस ने उम्मीदवार उतारे हैं. 

Congress Candidate List: कांग्रेस की सूची में दिख रहा जातिगत समीकरण, जैन समाज के इतने प्रत्याशियों को मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget