एक्सप्लोरर

MP: इंदौर और देवास सहित एमपी के इन कलेक्टर के पास है कितनी जमीन-जायदाद? जानकर चौंक जाएंगे?

MP News: देश में ऐसे कई आईएएस अधिकारी हैं, जिनके पास लाखों की प्रॉपर्टी है. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जो भूमिहीन हैं. इस बीच जान लीजिए इंदौर, देवास सहित एमपी के इन कलेक्टर के पास कितनी जमीन है. 

MP Latest News: मध्य प्रदेश के 618 आईएएस, आईपीएस और आईएफएस रैंक के अधिकारियों को 31 जनवरी 2025 तक अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा सरकार को देना है. इसके पहले एबीपी न्यूज़ के माध्यम से आप मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास सहित कई जिले के कलेक्टर की अचल संपत्ति के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. इन कलेक्टरों की संपत्ति की जानकारी से आप चौंक जाएंगे.

कहा जाता है कि राजनीति के क्षेत्र में सीएम और प्रशासनिक क्षेत्र में डीएम सबसे पावरफुल पद होता है. आज भी कई ऐसे आईएएस और आईपीएस अधिकारी हैं, जिन पर जनता को अटूट विश्वास है और उन्हें उम्मीद रहती है कि उन्हें न्याय एसपी और कलेक्टर की कुर्सी से ही मिल जाएगा.

जब भी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति किसी बड़े जिले के बड़े पद पर होती है तो कई चर्चाएं भी शुरू हो जाती हैं, लेकिन यह जानकर आपको आश्चर्य होगा कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन जैसे जिलों में कलेक्टर रह चुके आईएएस अधिकारी आशीष सिंह के पास एक इंच भी जमीन नहीं है. 

आईएएस अधिकारी आशीष सिंह देश के टॉप 10 आईएएस अधिकारियों में भी चुने जा चुके हैं. इसके बाद देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता की बात की जाए तो उनके पास भी अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है. गुप्ता इंदौर नगर निगम कमिश्नर भी रह चुके हैं. उन्होंने डीओपीटी को दी गई वार्षिक जानकारी में स्पष्ट कहा है उनके पास मध्य प्रदेश या देश में कोई अचल संपत्ति नहीं है.

मुरैना और निवाड़ी कलेक्टर भी भूमिहीन

मध्य प्रदेश के मुरैना के कलेक्टर अंकित अस्थाना की बात की जाए तो वे भी भूमिहीन हैं. साल 2014 बैंच के आईएएस अधिकारी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. वे भोपाल, शिवपुरी सहित मध्य प्रदेश के कई शहरों में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं. इसी प्रकार निवाड़ी कलेक्टर लोकेश जांगिड़ भी किसी प्रकार की अचल संपत्ति के मालिक नहीं हैं.

महिला आईएएस के पास कोई संपत्ति नहीं

वर्ष 2012 बीच की आईएएस अधिकारी प्रतिभा पाल इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित कई जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी है. वे वर्तमान में रीवा कलेक्टर हैं. उनके पास भी कोई अचल संपत्ति नहीं है. इसी प्रकार शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना के पास भी अचल संपत्ति नहीं है. वे भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, सिंगरौली में सेवाएं दे चुकी हैं. अनूपपुर कलेक्टर हर्ष पंचोली ने भी पेटलावद, टीकमगढ़, अनूपपुर, भोपाल में सेवाएं दी हैं मगर उनके नाम पर भी कोई अचल संपत्ति नहीं है.

ये भी पढ़ें: ब्रेक फेल! महाकाल का दर्शन करने इंदौर से आए थे छात्र, डंपर की टक्कर में 17 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget