एक्सप्लोरर

Har Ghar Tiranga Campaign: सीएम शिवराज ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से 'हर घर तिंरगा' अभियान पर की चर्चा, की ये अपील

Independence Day 2022: पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर घर तिरंगा अभियान की चर्चा की. शिवराज सिंह चौहान वीसी के माध्यम से जुड़े थे.

Azadi Ka Amrit Mahotsav: आजादी के 75 साल पूरा होने पर केंद्र सरकार ने हर घर तिंरगा अभियान का एलान किया है. पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान की चर्चा की. मुख्यमंत्री शिवराज सीएम हाउस से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. उन्होंने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की 300 से अधिक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हमें जनता को देना है. स्कूलों का बेहतर तरीके से संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की जवाबदारी हम सबकी है. सरकार और समाज के प्रयास से ही सकारात्मक परिवर्तन आएगा.

सीएम शिवराज ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से की चर्चा

अपने गांव और क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी भी हम सबकी है. योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने के लिए आप सभी जनप्रतिनिधियों को सुनिश्चित करना होगा. हर घर तिरंगा अभियान के तहत आपकी पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के हर गांव हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरे. शहर-शहर, गांव-गांव लोग तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं. आप भी अपने गांव में हर घर तिरंगा के प्रति जागरुकता फैलाएं. आप सब से मेरा आग्रह है कि अपने अपने गांव में प्रभात फेरी निकालें.

Ujjain News: ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक ने उज्जैन के खिलाड़ियों को दी नई दिशा, इस तरह से कर रहे हैं जैवलिन थ्रो की प्रैक्टिस

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

प्रभात फेरी निकालने की शुरुआत हम अभी से कर सकते हैं. उत्साही नौजवान साइकिल रैली भी निकाल सकते हैं. शहीद क्रांतिकारियों के गांव तक साइकिल से भी जाया जा सकता है. हर पंचायत में हारे और जीते सभी प्रतिनिधि एक हो जाएं. शिवराज ने आह्वान करते हुए दल और धर्म से ऊपर उठकर हर घर तिरंगा फहराने को कहा. उन्होंने सभी भारतवासियों से एक हो जाने की अपील की. आपको बता दें कि 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी कर घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 

Sagar News: अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवकों ने महिला वकील की चेन छीनी, जूता और मोबाइल खरीदने के लिए की वारदात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget