एक्सप्लोरर

MP: CM मोहन यादव का कैबिनेट बैठक से पहले मंदसौर-आगर मालवा दौरा, BJP ऑफिस का करेंगे भूमि पूजन

MP News: बीजेपी के मंदसौर जिला अध्यक्ष नानालाल अटारिया के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंदसौर में राज्य मार्ग पर बनने वाले BJP के हाईटेक कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार (10 दिसंबर) को होने वाली कैबिनेट बैठक के पहले मंदसौर और आगर जिले में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जाएंगे. मंदसौर में स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ सीएम मोहन यादव उद्योगपतियों से भी चर्चा करेंगे. आज (10 दिसंबर) शाम छह बजे डॉक्टर मोहन यादव सरकार की कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. इसके पहले सीएम दिल्ली से इंदौर पहुंचकर मंदसौर के लिए रवाना होंगे.

मोहन यादव की मंदसौर और आगर मालवा की यात्रा हवाई मार्ग से होगी. बीजेपी के मंदसौर के जिला अध्यक्ष नानालाल अटारिया के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंदसौर में राज्य मार्ग पर बनने वाले पार्टी के हाईटेक कार्यालय का भूमिपूजन करेंगे. इस आयोजन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी शामिल होंगे. 

मंदसौर में उद्योगपतियों से होगी चर्चा
इनके अलावा सरकार के उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, स्थानीय विधायक और सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि आयोजन का हिस्सा बनेंगे. इसके बाद सीएम मोहन यादव आगर मालवा के लिए रवाना होंगे. अगर मालवा के निपानिया बैजनाथ में भी वे आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद भोपाल के लिए रवाना होंगे. मंदसौर के स्थानीय गार्डन में कुछ उद्योगपतियों से भी सीएम चर्चा करेंगे. इसे लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से तैयारी की गई है.

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में सरकार की ओर से रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. इसके बाद भी सरकार की ओर से लगातार उद्योगपतियों से संबंध में स्थापित करने उद्योगों को लगाने को लेकर चर्चा होती आ रही है. दरअसल, 16 दिसंबर से एमपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है. वहीं 13 दिसंबर को मोहन सरकार अपने कार्यकाल का एक साल पूरा करेगी. ऐसे में आज होने वाली कैबिनेट बैठक बेहद अहम मानी जा रही है.

'वृंदावन छोड़ने के बाद भी श्रीकृष्ण ने गांव की संस्कृति नहीं छोड़ी', कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget