एक्सप्लोरर

भोपाल में बच्ची से रेप के मामले में एसआईटी करेगी जांच, सीएम मोहन यादव ने दिए आदेश

Bhopal Minor Rape Case: भोपाल में बच्ची से रेप के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं. तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सीएम मोहन यादव ने एसआईटी से मामले की जांच के आदेश दिये हैं.

Bhopal Minor Rape Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी स्कूल के छात्रावास में आठ वर्षीय एक बच्ची से रेप के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने का आदेश दिया.

पुलिस ने बताया कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना वास्तव में कब हुई. मिसरोद थाना प्रभारी मनीष राज भदौरिया ने बताया, ‘‘एक निजी स्कूल के छात्रावास में आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया गया. इस संबंध में एक शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार रात तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (रेप और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है.’’

'जांच पूरी होने के बाद सभी बातें स्पष्ट हो जाएंगी'
उन्होंने कहा कि हालांकि आरोपियों के नाम प्राथमिकी में दर्ज हैं, लेकिन उनकी पहचान स्थापित की जा रही है. इस आरोप के बारे में पूछे जाने पर कि लड़की को अपराध से पहले नशीला पदार्थ दिया गया था, पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ये सभी बातें स्पष्ट हो जाएंगी.

'रिपोर्ट की है प्रतीक्षा'
उन्होंने कहा, ‘‘पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराने और उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है.’’ उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सबूत इकट्ठा करने के लिए कई पुलिस दल गठित किए गए हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या चिकित्सीय जांच में पुष्टि हुई है कि लड़की के साथ रेप किया गया है तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक बड़े रिपोर्ट की प्रतीक्षा है.

आरोपियों की पहचान कर किया जाएगा गिरफ्तार
भदौरिया ने कहा कि छात्रावास की सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली गई है क्योंकि घटना की तारीख स्पष्ट नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों की पहचान स्थापित होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.’’ मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यालय ने कहा कि मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने एसआईटी से मामले की जांच कराने का आदेश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget