एक्सप्लोरर

एमपी में हाईटेक गौशाला का सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन, बोले- बढ़ेगा दूध उत्पादन

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में 25 एकड़ पर गौशाला बनाने जा रहा है. 10 करोड़ की लागत से बनने वाले हाईटेक गौशाला के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भूमि पूजन किया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में गायों के संरक्षण के लिए आज प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने हाईटेक गौशाला निर्माण का भूमिपूजन किया है. भोपाल में बनने जा रही गौशाला के भूमिपूजन के मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 5 साल में 20 प्रतिशत से ज्यादा दूध का उत्पादन बढ़ाएं.

राजधानी भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ा डोर में 25 एकड़ भूमि पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है. इस गौशाला में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ गोवंश का डाटा ऑनलाइन रखा जाएगा. 

सीएम ने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में देश के उत्पादन का 9 प्रतिशत दूध होता है. अगले 5 साल में बढ़ाकर इसे 20 प्रतिशत करेंगे. जिस तरह सरकार गेहूं, धान में बोनस देती है ठीक उसी तरह दूध खरीदने पर भी बोनस दिया जाएगा.

गोमाता से जुड़े कोर्स शुरू होंगे
सीएम डॉ. मोहन यादव ने महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत को लेकर कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने गौ माता का राज माता का दर्जा दिया है. वहां सरकार फिर से बन रही है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में गौ माता से जुड़े कोर्स शुरू करने की बात कही जा रही है. गौशाला भूमि पूजन के कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, लखन पटेल, कृष्णा गौर, स्वामी अच्युतानंद महाराज, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, फंदा जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, भोपाल महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन जाट आदि मौजूद रहे.

गौशाला में रहेगी यह सुविधाएं

  • गौवंश को कौन,कब और कहां से लाया इन सबका रिकार्ड ऑनलाइन होगा. 
  • पशुओं की एंट्री से लेकर उनकी जांच और देखभाल का सारी रिपोर्ट ऑनलाइन रूप से रिकॉर्ड में दर्ज होगी.
  • इस गौशाला में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा. साफ सफाई के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा. 
  • जानवरों का खाना भी मशीनों द्वारा तैयार किया जाएगा. 
  • वेटरनरी डॉक्टर और गायों की देखभाल के लिए अलग से स्टाफ भी होगा. 
  • हर मवेशी का रिकॉर्ड और मॉनिटरिंग की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में वन मंत्री हारे, बुधनी में किसे मिली जीत? जानें दो सीटों पर उपचुनाव के फाइनल नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget