एक्सप्लोरर

महाकाल की सुरक्षा में तैनात होंगे होमगार्ड जवान, सीएम मोहन यादव ने उज्जैन को 2 थानों की भी दी सौगात

Ujjain News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लगभग डेढ़ महीने बाद अपने गृह जिले उज्जैन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर और आगामी सिंहस्थ मेले को लेकर बड़ा ऐलान किया.

Ujjain News Today: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बदलाव के निर्देश दिए हैं. अब निजी एजेंसी के स्थान पर नगर सुरक्षा के जवानों को तैनात किया जाएगा. 

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उज्जैन में इसी साल से दो नए थाने खोलने का ऐलान किया है. डेढ़ महीने बाद उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने गृह नगर में कई सौगात देने का ऐलान किया है. 

महाकालेश्वर में तैनात होंगे होमगॉर्ड जवान
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर में निजी सुरक्षा कर्मियों की वजह से कई प्रकार की शिकायत सामने आ रही थी, इसी कारण से कुछ बदलाव किया जा रहा है. जिसके बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होमगार्ड जवानों को तैनात किया जाएगा.

महाकालेश्वर मंदिर की सिक्योरिटी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि जिला प्रशासन के जरिये 500-600 जितने सैनिक मांगे जाएंगे उतने दिए जाएंगे. उन्होंने अभी कहा कि 15-15 दिन के रोटेशन पर सैनिकों की ड्यूटी बदली जाएगी, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश ना रहे. 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस दौरान कहा कि जिला प्रशासन के जरिये इस तरह के सिक्योरिटी की लगातार मांग की जा रही थी, जिसे आज पूरा करने का ऐलान कर दिया गया है.

उज्जैन को दो पुलिस थानों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि महाकाल थाने पर महाकाल लोक, महाकाल मंदिर परिसर और बाहर के सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी थी, जिसकी वजह से कर्मचारियों और अधिकारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था. 

उन्होंने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, इसलिए महाकाल मंदिर परिसर और महाकाल लोक की व्यवस्था को लेकर महाकाल लोक थाने को हरी झंडी दे दी गई है. 

उज्जैन में नए थानों की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इसी प्रकार इंदौर रोड पर हो रहे शहर के विकास को लेकर तपोभूमि थाने की स्थापना की जाएगी. इसमें पूरे बल के साथ संसाधनों से लैस थाना खोला जाएगा.

सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि पिछले सिंहस्थ मेले में सरकार की ओर से बजट तो बड़ा जारी किया गया था, मगर समय के अभाव के कारण थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि इस बार सिंहस्थ 2028 को लेकर सरकार ने इसी बजट में 500 करोड़ की मंजूरी दी है.  

सिंहस्थ कार्यों को तेजी से करने के निर्देश
सीएम ने कहा कि सिंहस्थ केवल उज्जैन नहीं बल्कि इंदौर, देवास सहित आसपास के जिलों का भी पर्व है. इसी के चलते सभी जिलों में विकास कार्य तेजी से किया जा रहे हैं. उन्होंने उज्जैन के अधिकारियों से भी कहा है कि वे सिंहस्थ से जुड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें. 

सिंहस्थ मेले की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इसके लिए एक टॉक्स फोर्स बनाया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा सिंहस्थ मेले की तैयारी के लिए एक एसीएस को भी नियुक्त किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Watch: भोपाल में अग्निवीर जवान बना 'लुटेरा', दोस्त और परिवार के साथ ज्वेलरी शॉप से लूटे 50 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget