एक्सप्लोरर

Dhirendra Shastri: धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाला पटना से पकड़ा गया, खुद को बता रहा था लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर

Chhatarpur News: पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री को मेल के जरिए जान से मारने की धमकी और 10 लाख रुपये फिरौती मांगने वाले शख्स को छतरपुर पुलिस ने इंटरपोल की मदद से बिहार के पटना से गिरफ्तार किया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस ने इंटरपोल की सहायता से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है, जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े होने की बात कह रहा है. आरोपी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस के मुताबिक, पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री को धमकी देने वाला आरोपी बिहार के नालंदा जिले के शंकरडीह इलाके का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फर्जी ईमेल आईडी से बागेश्वर धाम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मैसेज भेजा था. ईमेल के बाद बमीठा थाने में 20 अक्टूबर 2023 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 और 507 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

दो बार फेक आईडी से आया था मेल
इसके बाद 22 अक्टूबर, 2023 को उसी शख्स द्वारा एक और मेल किया गया था, जिसके आईपी एड्रेस को पुलिस ने इंटरपोल की सहायता से ट्रेस किया. इससे आरोपी की जानकारी मिली और उसकी गिरफ्तारी हुई. छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के नेतृत्व में एक जांच टीम बनी थी, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा, थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक जयवंत काकोड़िया, उपनिरीक्षक संजय पांडे और साइबर सेल प्रभारी छतरपुर उप शामिल थे.

इस मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर सिद्वार्थ शर्मा को नियुक्‍त किया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और जांच चल रही है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि धीरेंद्र शास्‍त्री को जान से मारने की धमकी मिली है. इस साल सितंबर महीने में भी उत्‍तर प्रदेश के एक शख्‍स ने बागेश्वर धाम के प्रमुख को धमकी दी थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. 

MP CM Name: एमपी में सीएम के नाम पर फंसा पेंच! अब ये बड़े नेता लगाएंगे नैया पार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget