एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की हलचल तेज, कांग्रेस ने कमेटी बनाकर इन्हें दी जिम्मेदारी

MP Bye Election 2024: कांग्रेस ने बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए कमेटी गठित की है, जिसमें राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह और पूर्व सांसद अरुण यादव के अलावा अन्य को जिम्मेदारी दी गई है.

MP Assembly Bypoll 2024: मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए हलचल शुरू हो गई है. कांग्रेस ने उपचुनाव की तैयारी के लिए एक कमेटी का गठन किया है. बुधनी और विजयपुर उपचुनाव के लिए ये कमेटी गठित की गई है. विजयपुर विधानसभा की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और नीतू शिखरवार को सौंपी गई है. तो वहीं बुधनी विधानसभा की ज़िम्मेदारी पूर्व सांसद अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को मिली है. AICC की तरफ से इसको लेकर लेटर जारी किया गया है.

कांग्रेस के लिए मजबूत सीट रही है विजयपुर
बता दें कि विजयपुर सीट से छह बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली थी. लेकिन करीब डेढ़ महीने तक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया. 8 जुलाई को रावत ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली और विधायकी से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में रामनिवास रावत का बीजेपी से लड़ना तय माना जा रहा है. हालांकि ये सीट कांग्रेस के प्रभाव वाली रही है. इसलिए कांग्रेस इस सीट पर जीत को बरकरार रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है.

शिवराज सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई बुधनी सीट
सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. इसलिए कांग्रेस के लिए इस सीट पर एक मजबूत टिकाऊ चेहरा खोजना बड़ी चुनौती है. फिलहाल कांग्रेस के पास शिवराज सिंह चौहान के प्रभाव वाली इस सीट पर कोई मजबूत चेहरा नहीं दिखाई दे रहा.

ऐसे में कांग्रेस यहां दमदार और असरदार उम्मीदवार खोज रही है. वहीं इस सीट की ज़िम्मेदारी पूर्व सांसद अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को दी गई है ताकि जीत की दावेदारी को मजबूत किया जा सके.

यह भी पढ़ें:Khandwa: नर्मदा घाट पर साड़ी का पर्दा लगाकर हुई महिला की डिलीवरी, नर्स दूर बैठकर देखती रही तमाशा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget