मध्य प्रदेश के BJP प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत
Narendra Saluja Died: मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके निधन पर एमपी बीजेपी ने शोक जताया है.

Narendra Saluja Died: मध्य प्रदेश के BJP प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का निधन सोमवार को निधन हो गया. नरेंद्र सलूजा साल 2022 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे. उनके निधन पर एमपी बीजेपी ने शोक जताया है. एमपी बीजेपी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
नरेंद्र सलूजा को एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ का करीबी माना जाता था. नरेंद्र सलूजा कमलनाथ के मुख्यमंत्री रहते हुए सलूजा कमलनाथ के मीडिया सलाहकार भी रहे हैं.
इंदौर के रहने वाले थे सलूजा
सोमवार दोपहर में अचानक हार्ट अटैक आने के कारण उनकी मौत हो गई. परिवार के लोग घर के पास स्थित अस्पताल लेकर गए थे, लेकिन वहां डॉक्टर में उन्हें मृत घोषित कर दिया.
कांग्रेस से बीजेपी में क्यों आए थे नरेंद्र सलूजा
नरेंद्र सलूजा, कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी माने जाते थे, हालांकि जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ा और बीजेपी में शामिल हुए उस वक्त वे पूरी तरह कमलनाथ पर हमलावर दिखे. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कांग्रेस छोड़ने की वजह कमलनाथ ही थे.
मध्य प्रदेश में नरेंद्र सलूजा ने बीजेपी का दामन थामा था. वे एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और कुंवर विजय शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए थे. उस वक्त उन्होंने कहा था कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी क्योंकि उनकी अंतरात्मा ने उन्हें एक ऐसे व्यक्ति (कमलनाथ) के साथ काम करने की अनुमति नहीं दी, जो दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों में सक्रिय रूप से शामिल था.
आज राज्य के बीजेपी प्रवक्ता के निधन से राज्य के सियासी गलियारों में शोक की लहर है.
इसे भी पढ़ें: राजस्थान में बिजली सुधार की दिशा में बड़ा कदम, सीएम भजनलाल शर्मा और मनोहर लाल खट्टर की बैठक






















