एक्सप्लोरर

एमपी बीजेपी को मिलने जा रहा नया अध्यक्ष, जानें कौन हैं हेमंत खंडेलवाल? पिता से विरासत में मिली सियासत 

MP BJP President: हेमंत खंडेलवाल को एमपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. बैतूल से विधायक खंडेलवाल एक अनुभवी और साफ छवि वाले नेता हैं. उन्होंने नामांकन दाखिल कर दिया है.

MP BJP New President Hemant Khadelwal: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए प्रमुख के नाम का ऐलान हो गया है. हेमंत खंडेलवाल एमपी बीजेपी अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. इसके लिए उन्होंने मंगलवार (1 जुलाई) को नामांकन दाखिल कर दिया है. औपचारिक ऐलान बुधवार (2 जुलाई) को होगा. 

हेमंत खंडेलवाल बैतूल से विधायक हैं. वे पार्टी के एक अनुभवी नेता हैं और उनकी छवि साफ-सुथरी मानी जाती है. बैतूल बीजेपी विधायक हेमंत खंडेलवाल राजनीति में जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें सियासत विरासत में मिली है. हेमंत खंडेलवाल के पिता विजय कुमार खंडेलवाल बीजेपी के कद्दावर नेता थे और बैतूल से सांसद रहे थे.

पिता के निधन के बाद सक्रिय हुए हेमंत खंडेलवाल
पिता के निधन के बाद हेमंत खंडेलवाल साल 2008 में राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हुए और उसी साल लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने. फिर 2013 में वह पहली बार बैतूल विधानसभा से विधायक चुने गए. 2023 में उन्होंने दोबारा इस सीट से जीत दर्ज की.

बीजेपी का भरोसेमंद चेहरा हैं हेमंत खंडेलवाल
हेमंत खंडेलवाल की सबसे बड़ी ताकत उनकी साफ छवि मानी जाती है. उनके नाम पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की भी सहमति नजर आती है. संगठन में भी उनका लंबा अनुभव रहा है. वह बीजेपी के कोषाध्यक्ष और बैतूल जिले के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. यही वजह है कि पार्टी में उन्हें एक भरोसेमंद चेहरा माना जाता है.

वीडी शर्मा के कार्यकाल में टूटा यह रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश बीजेपी के 45 साल के इतिहास में वीडी शर्मा इकलौते ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिन्होंने सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड बनाया है. सुंदर लाल पटवा, कैलाश जोशी और नरेन्द्र सिंह तोमर भी दो-दो बार इस पद पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. हालांकि, वीडी शर्मा अकेले ऐसे नेता हैं, जो एक ही पारी में पांच तक अध्यक्ष बने रहे. 

15 फरवरी 2020 वीडी शर्मा राज्य बीजेपी अध्यक्ष चुने गए थे. नियम के अनुसार, तीन साल बाद 2023 में उनका कार्यकाल खत्म होना था, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आलाकमान ने उन्हें एक्सटेंशन दिया. 

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget