एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र हुआ समाप्त, बीजेपी पर जमकर बरसे जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश का विधानसभा सत्र आज समाप्त हो गया. अंतिम दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों को संबोधित किया और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी सरकार पर कई आरोप लगाए.

Bhopal News: मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र गुरुवार को साढ़े चार दिन में समाप्त हो गया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan) द्वारा दिए गए वक्तव्य के बाद विधानसभा (Assembly) की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. इधर विधानसभा की कार्यवाही के बाद कांग्रेस नेता जीतू पटवारी (Jitu Patwari) बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे.

दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव पर विधानसभा सत्र में बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के महज 15 महीनों में ही वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था. कमलनाथ सरकार के 165 दिन में ही 450 आईएएस और आईपीएस सहित 15 हजार से अधिक तबादले कर दिए गए थे. 

'विधायकों से नाथ कहते थे चलो-चलो'
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान विधायकों को तवज्जो नहीं मिलती थी. बड़े ठेकेदारों को ही सम्मान दिया जाता था, जबकि विधायकों से कहते थे चलो-चलो. यह बात सुनते ही विपक्ष ने हंगामा शुरु कर दिया. जिस पर स्पीकर गिरीश गौतम ने कहा आप अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं. आरोप लगाए हैं अब सीएम को सुन तो लीजिए. स्पीकर ने कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा से विधायकों को समझाने की बात कही. 


MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र हुआ समाप्त, बीजेपी पर जमकर बरसे जीतू पटवारी

जीतू पटवारी को ट्रेनिंग की जरूरत
बीजेपी के ऑफिस में खाना खिलाने के आरोप पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीजेपी कार्यालय में कोई पैसा नहीं लगाया. इस पर राऊ से विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि जनसंपर्क विभाग से बताया गया है कि बीजेपी कार्यालय में 90 बार खाना खिलाया गया. स्पीकर ने विधायक जीतू पटवारी से कहा कि आपके जवाब पर किसी मंत्री ने चर्चा की क्या? इसलिए कहते हैं कि ट्रेनिंग की जरूरत है आपको. इस पर जीतू पटवारी ने कहा कि कैसी ट्रेनिंग? क्या झूठ बोलने की.

भार्गव बोले बिना नेता की फौज
विधानसभा सत्र में दोनों प्रमुख नेताओं की अनुपस्थिति पर मंत्री गोपाल भार्गव ने तंज कसा. गोपाल भार्गव ने कहा कि यह बिना नेता की अराजक फौज है. इनका नेता कौन है ये तो बताएं. प्रतिपक्ष के दोनों नेता गायब है. मेरा अनुरोध है कि अपना नेता चुन लें. बता दें कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की मां की तबीयत बिगड़ जाने की वजह से वह देर रात ढाई बजे ही भोपाल से लहार के लिए रवाना हो गए थे.

जीतू पटवारी की बीजेपी को चुनौती
विधानसभा सत्र के समापन के बाद राऊ विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि मैं बीजेपी सरकार को चुनौती देता हूं कि बीजेपी कार्यालय में सरकारी पैसे चाय पिलाई गई. चाय भी 10-20-30 रुपए की नहीं, बल्कि प्रति नग 400 रुपये के चाय पिलाई गई. 200 चाय का बिल 80 रुपये भुगतान किया गया. इसके मेरे पास प्रमाण है. मैंने विधानसभा अध्यक्ष जी से भी अनुमति मांगी थी कि यह प्रमाण मैं पटन पर रखना चाहता हूं, लेकिन मुझे अनुमति नहीं मिली. पटवारी ने कहा कि यह मध्य प्रदेश की लूट की सरकार है. इन्होंने जैसे विधायक खरीदे वैसे ही मध्य प्रदेश के भविष्य के साथ धोखा कर रही है. 

जीतू पटवारी ने कहा कि किसानों की प्रमुख समस्या यूरिया पर एक शब्द मुख्यमंत्री नहीं बोले, बिजली की समस्या आम जनों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है उसे लेकर भी सीएम एक शब्द नहीं बोले. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है कि कमलनाथ और कृषि सचिन यादव जब कृषि मंत्री ने थे तब ऋण माफी हुई थी. यह सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्वीकार किया है मैं उनको धन्यवाद देता हूं. आज सच उनकी जुबां पर आ गया. 

2023 में सरकार उखाड़ फेकेंगे युवा
जीतू पटवारी ने कहा कि 2023 के चुनाव में मध्य प्रदेश का युवा इस सरकार को उखाड़ फेकेगा, क्योंकि यह सरकार प्रदेश के युवाओं को पुलिस के डंडे खिला रही है. पीएससी के अभ्यर्थियों के साथ यह सरकार धोखा कर रही है. लोकतंत्र का यह चौथा स्तंभ भी चाहता है कि शिवराज सिंह की विदाई हो.

MP News: संविदाकर्मियों ने 7वें दिन PPE Kit पहन कर किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री- मुख्य सचिव की बैठक रही बेनतीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farsa Baba Death: गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
Exclusive: 'राहुल गांधी को नहीं है आंदोलन की समझ...', CM मोहन यादव ने हिंदुत्व की लड़ाई पर भी दिया जवाब
'राहुल गांधी को नहीं है आंदोलन की समझ...', CM मोहन यादव ने हिंदुत्व की लड़ाई पर भी दिया जवाब
Sagar News: सड़क हादसे में डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जली, संदिग्ध मामले की जांच में जुटी पुलिस
सागर: सड़क हादसे में डॉक्टर की पत्नी कार में जिंदा जली, संदिग्ध मामले की जांच में जुटी पुलिस
Ludhiana News: प्रेमी से मिलने के लिए मध्य प्रदेश से लुधियाना पहुंची लड़की, अब पुलिस ने किया बरामद
Ludhiana News: प्रेमी से मिलने के लिए मध्य प्रदेश से लुधियाना पहुंची लड़की, अब पुलिस ने किया बरामद

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
Ashok Kharat News: अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
नासिक में अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले- दुख होता है
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?
पहली बार गोद में आया नवजात तो कांपने लगे पिता के हाथ, भावुक कर देगा इंटरनेट पर वायरल वीडियो
पहली बार गोद में आया नवजात तो कांपने लगे पिता के हाथ, भावुक कर देगा इंटरनेट पर वायरल वीडियो
Embed widget