एक्सप्लोरर

MP Assembly Session: एमपी विधानसभा में राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी, नए कानून पर क्या बोले सीएम मोहन?

MP Assembly Session Update: मध्य प्रदेश में विधानसभा में प्रश्रोत्तर काल खत्म होने के बाद सीएम मोहन यादव ने नए कानून से अवगत कराया. उन्होंने कहा अब किसी भी मामले का 356 धाराओं में न्याय होगा.

MP Assembly Session 2024 News Today: मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र का आज मंगलवार (2 जुलाई) को दूसरा दिन है. सत्र के पहले दिन सोमवार (1 जुलाई) को विपक्षी विधायकों ने नर्सिंग घोटाले को लेकर जमकर हंगामा किया था, जबकि आज भी विपक्ष हंगामे के मूड में थे.

हालांकि सत्ताधारी विधायक विपक्ष की इस चाल पर एक कदम आगे रहे और राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर सदन में राहुल गांधी हाय-हाय के नारे लगाए. हंगामा बढ़ता देख 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है. 

बीजेपी ने की माफी की मांग 
कल यानी सोमवार से शुरू हुए विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है. कार्यवाही शुरु होने के बाद सदन में बीजेपी विधायकों ने राहुल गांधी हाय-हाय के नारे लगाए. 

विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सीता शरण ने कहा कि राहुल गांधी को माफी मांगना चाहिए, मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ. 

सीएम ने नए कानून से कराया अवगत 
प्रश्रोत्तर काल खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अब तक 511 धाराओं के माध्यम से न्याय होता था, अब 356 धाराओं के माध्यम से न्याय होगा.

सीएम मोहन यादव ने कहा, "संबंधित को थाने जाने की जरुरत नहीं होगी. 7 साल या उससे अधिक की सजा वाले मामले में मौके पर फॉरेंसिक की टीम जाएगी."

उन्होंने कहा, "पुलिस को शिकायत के बाद 90 दिन में जवाब देना होगा. इससे पारदर्शिता आएगी." 

'यौन हिंस में पीड़ित की रिकॉर्डिंग अनिवार्य'
नए कानून के बारे में जानकारी देते हुए सीएम मोहन यादव ने बताय कि इसमें वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का प्रावधान में जोड़ा गया है. यौन हिंसा के पीड़ितों के बयान की रिकॉर्डिंग अनिवार्य कर दी गई है. इससे बयान बदलने से होने वाली दिक्कतों में कमी आएगी.

उन्होंने कहा, "अब भगोड़े अपराधियों पर अदालत द्वारा प्रकरण चलाया जा सकेगा. जब भी वह उपलब्ध होगा उसे सजा दी जाएगी. पुलिस पक्ष को हर 15 दिन में कार्रवाई से अवगत कराने का प्रावधान भी न्याय संहिता में किया गया है."

ये भी पढ़ें: इंदौर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, भोलाराम उस्ताद मार्ग पर बने तीन हॉस्टल पर चली जेसीबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget