एक्सप्लोरर

इंदौर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, भोलाराम उस्ताद मार्ग पर बने तीन हॉस्टल पर चली जेसीबी

Indore Latest News: इंदौर नगर निगम द्वारा तीन अवैध हॉस्टल को गिरा दिया गया, जो सरकारी जमीन पर बिना अनुमति बनाए गए थे. यह कार्रवाई भोलाराम उस्ताद मार्ग पर की गई.

Indore News: इंदौर नगर निगम ने आज सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जहां पर अवैध तरीके से बनाए गए हॉस्टल को गिराया गया, यहां एक या दो नहीं बल्कि तीन हॉस्टल पर कार्रवाई की गई, यह हॉस्टल अवैध तरीके से बिना अनुमति के सरकारी जमीन पर बना दिए गए थे.

इंदौर नगर निगम ने मौके पर पहुंच कर इन सभी निर्माणाधीन भवनों को गिराने की कार्रवाई की, इससे पहले भी इंदौर में एक अवैध हॉस्टल को गिराया जा चुका है.

इंदौर के भोलाराम उस्ताद मार्ग पर अवैध तरीके से बनाया जा रहा हॉस्टल नगर निगम की रिमूवल टीम ने आज सुबह गिरा दिया, यहां पर एक या दो नहीं बल्कि तीन अवैध हॉस्टल पर कार्रवाई की गई है, आज सुबह जब लोगों की नींद खुली तो उनके घर के आगे नगर निगम के कर्मचारी बड़ी-बड़ी मशीनों को लेकर खड़े थे जिसे निर्माण को जमी डोज किया जाना था.

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
शुरुआत तीन हजार स्केअर फुट पर बन रहे अवैध निर्माण से की गई। ये निर्माण जितेंद्र तलरेजा और गौरव रोचलानी के नाम पर था, जिसे तोड़ा गया. इसी तरह 1500 स्क्वायर फीट पर अवैध इमारत बनकर तैयार हो गई थी, जो एपी गोस्वामी की है.  

इसे भी पोकलेन की मदद से तोड़ा गया. इसके अलावा तीसरा और सबसे बड़ा अवैध निर्माण, ये करीब छह हजार स्केअर फुट पर अवैध रूप से आकार ले रहा था. इसके कर्ता धर्ता अर्पित अरोड़ा व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई. मौके पर जी प्लस बनकर तैयार था और ऊपरी मंजिल को तैयार करने का काम जारी था. इसे दो मशीनों की मदद से तोड़ा गया. ये कार्रवाई लगातार आगे भी जारी रहेगी.

पहले भी गिराया गया था एक बड़ी बिल्डिंग
इंदौर नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह तीन पोकलेन मशीनों के जरिए करीब 100 से ज्यादा कर्मचारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया और अभी भी कार्रवाई चल रही है, जहां पर इन अवैध भवनों को गिराया गया.

इंदौर में इससे पहले भी एक बड़ी बिल्डिंग को गिराया गया था, जिसे अवैध तरीके से बनाया गया और उसमें हॉस्टल संचालित करने का प्लान संचालक का था, इंदौर कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि इंदौर में बिना अनुमति के अवैध तरीके से निर्माण नहीं किया जा सकता और अगर कोई ऐसा करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: इंदौर के अनाथाश्रम में दो दिन के अंदर दो बच्चों की मौत और कई भर्ती, इस गंभीर बीमारी की आशंका

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget