एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कांग्रेस ने बदले 7 सीटों पर उम्मीदवार, शिवराज बोले- कपड़ा फाड़ पार्टी की हालत हो रही खराब

MP Elections 2023: टिकट बंटवारे के बाद मचे कोहराम को भांपते हुए कांग्रेस पार्टी ने कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम बदल दिए हैं. अब तक कांग्रेस 7 सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी है.

MP Elections 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी कोई भी गलती की गुंजाइश छोड़ने के मूड में नहीं हैं. ऐसे में टिकट बंटवारे के बाद बगावत पर उतरे नेताओं की तरफ से इन पार्टियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी होती दिखाई दे रही थी. कांग्रेस पार्टी ने इस बगावत को भांपते हुए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने के बाद फिर से विचार किया और कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए. कांग्रेस अब तक सात सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल चुकी है. 

हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के इस फैसले को रणनीतिक कदम न मानते हुए घबराहट करार दिया है. बैतूल में तृप्ति नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचे शिवराज ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये दावा किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब टिकट बदल कांग्रेस बन गई है.

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की हालत बहुत ही अजब-गजब हो गई है. शिवराज ने कहा, 'कमलनाथ जी ने तो क्या उनके बेटे ने भी टिकट बांट दिए थे. टिकट को लेकर जब कोलाहल मचा और लोग पहुंचे कमलनाथ के पास तो उन्होंने कहा कि कपड़े फाड़ने हैं तो दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के फाड़ो. इसके बाद कांग्रेस कपड़े फाड़ कांग्रेस हो गई. अब कांग्रेस पार्टी टिकट बदल पार्टी हो गई है. कांग्रेस की हालत अजब-गजब हो गई है. आगे और भी हाल बिगड़ेगा.'

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कांग्रेस के टिकट बदलने के फैसले के पीछे उनकी घबराहट साफ दिखाई दे रही है. शिवराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी हार का अंदाजा हो गया है, इसलिए वो टिकटों को बदल रही है. दरअसल कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को चार सीटों पर उम्मीदवार बदलने का ऐलान किया. इसी के साथ पार्टी अब तक सात सीटों पर उम्मीदवार बदल चुकी है. जानकारों की मानें तो टिकट बंटवारे के बाद से ही कांग्रेस पार्टी को इन सीटों पर विरोध का सामना करना पड़ रहा था. इन सीटों पर नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं की नाराजगी का असर पार्टी को चुनावी नतीजों में भी दिखाई देने का डर था. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों को बदलने का फैसला लिया. 

इन सीटों पर कांग्रेस बदल चुकी है उम्मीदवार

बुधवार को कांग्रेस पार्टी जिन चार सीटों पर उम्मीदवार बदले हैं, उनमें सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाह, पिपरिया से गुरु चरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी, बडनगर से राजेंद्र सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल और जावरा से हिम्मद श्रीमल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उतारा गया है. इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने गोटेगांव, दतिया और पिछोर सीट पर उम्मीदवार बदले थे.

Assembly Election 2023: टिकट पर बवाल, मध्य प्रदेश में पहले 3 अब कांग्रेस ने 4 उम्मीदवार बदले, वो सीटें जिसने बढ़ाई पार्टी की बेचैनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget