एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: टिकट पर बवाल, मध्य प्रदेश में पहले 3 अब कांग्रेस ने 4 उम्मीदवार बदले, वो सीटें जिसने बढ़ाई पार्टी की बेचैनी

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है, इसलिए चुनाव आयोग ने 17 नवंबर को मतदान का दिन तय किया है साथ ही मतों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी.

MP Congress Candidate List 2023: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी के लिए टिकट की घोषणा होने के बाद से ही कई सीटों पर बवाल हो रहा है. टिकट वितरण के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस राज्य की कई विधानसभा सीटों पर अंतर्कलह और विरोध का सामना कर रही है. यही वजह है कि कांग्रेस ने अपनी तीन लिस्टों में कुल 7 उम्मीदवारों के टिकट बदले हैं. 

बुधवार (25 अक्टूबर 2023) को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में तीसरी लिस्ट जारी की और इसमें सुमावली, पपिरिया, बड़नगर और जावरा सीट के उम्मीदवारों की टिकट काट दी. टिकट काटकर कांग्रेस ने सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है, पिपरिया से गुरु चरण खरे की जगह विरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवल और जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह विरेंद्र सिंह सोलंकी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है.

दूसरी लिस्ट में किन उम्मीदवारों का कटा था टिकट?
इससे पहले कांग्रेस ने 19 अक्टूबर को तीन प्रत्याशी के टिकट बदल दिए थे. कांग्रेस ने दूसरी सूची में बदलाव करते हुए कमलनाथ सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे नर्मदा प्रसाद प्रजापति को नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित). दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ राजेंद्र भारती और पिछोर से जहां से शैलेंद्र सिंह की जगह अरविंद सिंह लोधी को टिकट दिया था. 

बीजेपी से कांग्रेस में आए नेताओं को भी दिया टिकट
कांग्रेस ने बीजेपी से आए नेताओं को भी पार्टी में विशेष स्थान दिया है. टिकट वितरण में यह चीज देखने को मिली है. कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में बीजेपी से आए 4 नेताओं दीपक जोशी, अभय मिश्रा, समंदर पटेल और भंवर सिंह शेखावत को टिकट दी. इसमें शेखावत को सिंधिया का समर्थक माना जाता है. वहीं, दीपक जोशी के पिता कैलाश जोशी मध्य प्रदेश के सीएम रह चुके हैं. इसलिए कांग्रेस ने उनके टिकट पर भी काफी उदारता से विचार किया.

रीवा जिले से आने वाले अभय मिश्रा की भी लॉटरी लगी है, उन्होंने एक दिन पहले ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन था. बाद में अभय मिश्रा को सिमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट दी. इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में बीजेपी के 5 बागियों को टिकट दिया था.

ये भी पढ़ें: Sanjay Raut Remark: एकनाथ शिंदे के वार पर संजय राउत का पटलवार, कहा- वो खुद हमास हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार
अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार
‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला
‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget