एक्सप्लोरर

MP Election 2023: पीएम मोदी बोले- 'एमपी में चल रही बीजेपी की आंधी, 3 दिसंबर को फिर मनाएंगे दिवाली'

MP Election 2023 News: कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी जहां भी सत्ता में आती है वहां भ्रष्टाचार करती है और देश में केवल एक परिवार के कल्याण के लिए काम करती है.

MP Election 2023: पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर है. उन्होंने यहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा साथ ही कहा कि अगली दिवाली 3 दिसंबर को मनाएंगे, जब एमपी में पूरी शान से फिर 'कमल' खिलेगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि लोगों के जबरदस्त समर्थन के कारण मध्यप्रदेश में बीजेपी के पक्ष में आंधी चल रही है और जनता राज्य से कांग्रेस को उखाड़ फेंकेगी. वह 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने कहा, 'मैं यहां सभा में बड़ी संख्या में लोगों को भाग लेते हुए देख सकता हूं, जिनमें से कई धूप में खड़े हैं क्योंकि सभा के लिए की गई व्यवस्थाएं भीड़ की तुलना में थोड़ी कम हैं. प्रदेश में ऐसी आंधी चल रही है जो राज्य में कांग्रेस के तंबू को उखाड़ फेंकेगी.’’

उन्होंने कहा कि दुनिया भर में विकास के लिए भारत की सराहना की जा रही है और हर कोई देश में निवेश करना चाहता है क्योंकि इसकी अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है. मोदी ने कहा, 'अपने तीसरे कार्यकाल में (प्रधानमंत्री के रूप में) मैं देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ले जाऊंगा.' उन्होंने यह भी कहा कि शाजापुर जिले को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए एक खाद्य प्रसंस्करण पार्क बनाया जा रहा है और इससे किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ होगा.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी जहां भी सत्ता में आती है वहां भ्रष्टाचार करती है और देश में केवल एक परिवार के कल्याण के लिए काम करती है. जाहिरा तौर पर उनका इशारा गांधी परिवार की ओर था. उन्होंने आरोप लगाया, ''कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा लूटना, लूटना और लूटना तथा अत्याचार, अत्याचार और अत्याचार करना है...और वह केवल नकारात्मकता पर ध्यान केंद्रित करती है.''

मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू करने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि गरीब लोग डॉक्टर और इंजीनियर बनें. उन्होंने कहा, 'यही कारण है कि बीजेपी सरकार ने इन पाठ्यक्रमों को हिंदी में शुरू किया, लेकिन वह (कांग्रेस) इसका भी विरोध कर रही है.' उन्होंने यह भी कहा कि देश ने दो दिन पहले दिवाली मनाई और अब वह तीन दिसंबर को दूसरी दिवाली मनाएगा, जिस दिन मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव आयोग से की राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की शिकायत, जानिए क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget