एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: BJP और कांग्रेस… मध्य प्रदेश में किस जाति का वोट किसके साथ? सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

India TV CNX Survey: सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि बीजेपी को एससी वोट बैंक का 21 फीसदी शेयर मिल सकता है. वहीं, कांग्रेस के पास 50 प्रतिशत वोट आ सकते हैं. एसटी वोट बैंक का ज्यादा शेयर कांग्रेस को जाता दिख रहा है.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बेहद कम समय बचा है. ऐसे में सभी पार्टियां इस जद्दोजहद में जुट गई हैं कि इस बार सत्ता की कमान कैसे हासिल की जाए. जाहिर है इसमें सबसे अहम रोल है प्रदेश की जनता का, जिन्हें लुभाने में सभी पार्टियां जुट गई हैं. चुनाव जीतने के लिए वोटों का सबसे अहम भूमिका है और जातिगत वोटों को आकर्षित करने के लिए पार्टी रणनीति तय करती है. इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे में यह जनता की राय सामने आई है कि इस बार किस पार्टी को कौन सी जाति कितने वोट दे सकती है. 

ब्राह्मण वोट बैंक
बात ब्राह्मण वोट बैंक की करें तो सर्वे में सामने आया है कि 82 फीसदी ब्राह्मण वोट बीजेपी के खाते में जा सकते हैं और 10 प्रतिशत ब्राह्मण कांग्रेस को वोट दे सकते हैं. इसके अलावा, 8 प्रतिशत अन्य के खाते में जा सकते हैं.

राजपूत वोट बैंक
इसी तरह, राजपूत वोट बैंक की बात करें तो सर्वे के अनुसार करीब 72 फीसदी राजपूत बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं. वहीं, 19 प्रतिशत कांग्रेस और बाकी 9 फीसदी अन्य पार्टी को वोट दे सकते हैं.

अन्य अगड़ी जाति वोट बैंक
ब्राह्मणों और राजपूतों के अलावा बाकी अगड़ी जातियां भी बीजेपी के पक्ष में दिख रही हैं. 78 फीसदी अगड़ी जाति वोट बैंक बीजेपी के खाते में जाता दिख रहा है. वहीं, 15 फीसदी कांग्रेस के पास जा सकता है. इसके अलावा, 7 परसेंट जनता ऐसी है जो बीजेपी और कांग्रेस के अलावा किसी और पार्टी को वोट देना चाहती है. 

ओबीसी वोट बैंक
सर्वे के अनुसार, मध्य प्रदेश के 61 प्रतिशत ओबीसी वोटर्स भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं. वहीं, केवल 29 प्रतिशत ओबीसी वोट कांग्रेस पार्टी को जा सकते हैं. इसके अलावा, 10 प्रतिशत ओबीसी वोट अन्य पार्टियों को जा सकते हैं. 

एससी वोट बैंक
सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि बीजेपी को एससी वोट बैंक का 21 फीसदी शेयर मिल सकता है. वहीं, कांग्रेस के पास 50 प्रतिशत वोट बैंक आ सकता है. इसके अलावा, 29 प्रतिशत एससी वोटर्स अन्य पार्टियों का रुख कर सकते हैं. यानी अनुसूचित जाति के वोट बैंक का झुकाव बीजेपी के प्रति कम नजर आ रहा है. 

एसटी वोट बैंक 
एसटी वोट बैंक का ज्यादातर शेयर कांग्रेस को जाता दिख रहा है. करीब 59 प्रतिशत जनता कांग्रेस को वोट दे सकती है. वहीं, 30 फीसदी बीजेपी के पास और 11 प्रतिशत अन्य पार्टियों के पास.

मुस्लिम वोट बैंक
सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को मुस्लिम वोट बैंक का केवल 7 फीसदी शेयर मिल सकता है. वहीं, कांग्रेस के पास 80 प्रतिशत वोट जा सकते हैं. इसके अलावा, 13 प्रतिशत मुस्लिम वोट अन्य के खाते में जा सकते हैं. 

नोट- इंडिया टीवी सीएनएक्स का ये सर्वे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर है. 

यह भी पढ़ें: Watch: 12वीं में प्रथम आने वाले बच्चों के लिए सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान- बोले- 'मामा दिलाएगा स्कूटी ताकि..'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget