एक्सप्लोरर

MP Assembly Elections: MP में कांग्रेस-BJP को किस जाति के कितने वोट मिलेंगे? पढे़ं चौंकाने वाला सर्वे

INDIA TV CNX Survey: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जातिगत वोट किस तरफ जाएंगे इसको लेकर एक सर्वे हुआ है. पढ़ें चुनावी राज्य को लेकर किए गए सर्वे में किस पार्टी का पलड़ा भारी लग रहा है.

MP News: चुनाव जीतने में वोटों की भी अहम भूमिका होती है. राजनीतिक पार्टियों जातिगत वोटों को आकर्षित करने के लिए भी अलग से रणनीति तय करती हैं, इसे ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन होता है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections) में ओबीसी, ब्राह्मण, राजपूत, एससी और एसटी वोटर किस पार्टी की तरफ अपना रुख करेंगे, इसको लेकर इंडिया टीवी-सीएनएक्स का एक ओपिनियन पोल सामने आया है जिसके नतीजे हैरान करने वाले हैं. 

ओबीसी का वोट

ओपिनियन पोल के नतीजे बताते हैं कि बीजेपी के खाते में कम से कम 61 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग का वोट आ सकता है, जबकि केवल 29 फीसदी ही कांग्रेस को समर्थन करेंगे और अन्य दलों के खाते में 10 फीसदी वोट जा सकते हैं.

ब्राह्मण समाज का वोट

ब्राह्मणों के वोट की बात करें तो अधिकांश वोट बीजेपी को ही जाते दिख रहे हैं. 82 फीसदी ब्राह्मण मतदाता बीजेपी को वोट कर सकते हैं जबकि कांग्रेस को 10 और अन्य दलों को 8 फीसदी मत मिलने के आसार हैं. 

राजपूत समाज का वोट

सवर्णों में राजपूत वोट की बात करें तो 72 फीसदी मतदाता बीजेपी को, 19 फीसदी कांग्रेस और 9 फीसदी अन्य पार्टियों के लिए वोट कर सकते हैं. राजपूत और ब्राह्मण को हटाने के बाद बची हुई अन्य उच्च जातियों में 78 फीसदी वोट भी बीजेपी को ही मिलता दिख रहा है और यहां भी कांग्रेस पिछड़ती लग रही है. कांग्रेस को केवल 15 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. 

एससी और एसटी का वोट किसको?

हालांकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग में कांग्रेस का दबदबा दिख रहा है. अनुसूचित जाति के वोटरों के 50 फीसदी वोट कांग्रेस को मिल सकते हैं जबकि केवल 21 फीसदी ही बीजेपी को समर्थन करते दिख रहे हैं. वहीं अनुसूचित जनजाति के 30 फीसदी वोट बीजेपी को और 59 फीसदी कांग्रेस को मिलने के आसार हैं. अब मुस्लिम वोट की बात करें तो यहां कांग्रेस, बीजेपी से बहुत आगे हैं.

मुस्लिम वोट किस तरफ?

राज्य के 80 फीसदी मुस्लिम मतदाता कांग्रेस को वोट दे सकते हैं जबकि बीजेपी को केवल 7 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं के वोट मिलने के आसार हैं. 

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी में सियासी वार, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget