एक्सप्लोरर

MP Election 2023: चुनाव में टिकट बंटवारे पर कमलनाथ ने किया साफ, कहा- 'सर्वे कराएंगे और फिर...'

MP Elections 2023: विधानसभा चुनावों में बंटवारे को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि टिकट बंटवार सर्वे के आधार पर दिया जाएगा. इसमें उन्होंने स्थानीय लोगों की राय को महत्व देने का वादा किया है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) ने रविवार (25 जून) को कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए उनकी पार्टी एक स्वतंत्र सर्वेक्षण करा रही है, जिससे राज्य में पार्टी उम्मीदवारों के चयन में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के तहत कांग्रेस (Congress) स्थानीय लोगों की राय को महत्व देगी.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के टिकट वितरण पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने मीडिया से कहा, 'इस चुनाव के लिए टिकट फॉर्मूला तैयार है. टिकट के लिए तेरा- मेरा नहीं चलेगा. सर्वे एवं स्थानीय लोगों की राय के आधार पर टिकट तय किए जाएंगे.' उन्होंने आगे कहा, 'हम (मध्य प्रदेश कांग्रेस) स्वतंत्र सर्वेक्षण कर रहे हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) भी अपने स्तर पर एक सर्वेक्षण कर रही है. इसमें हम स्थानीय लोगों की राय को महत्व देंगे.'

चुनाव से पहले सर्वे को लेकर कमलनाथ ने बताई ये वजह

इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने यह भी कहा कि टिकट वितरण की कोई भी प्रक्रिया आम सहमति के आधार पर पूरी नहीं की जा सकती क्योंकि, चुनाव लड़ने की चाहत रखने वाला कोई व्यक्ति नहीं कहता कि वह हारने वाला है, सभी दावा करते हैं कि वे जीतने वाले हैं. कमलनाथ के इस बयान से पार्टी के कई नेताओं में मायूसी छा गई है.  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस आलाकमान जोरशोर से तैयारियों में जुटा है. पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ सहित पार्टी के दूसरे नेता बीजेपी की अगुवाई वाली प्रदेश सरकार को लगातार घेरने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. 

कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर लगाए ये आरोप

शनिवार (24 जून) मंडला में जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करने पहुंचे कमलनाथ ने मध्य प्रदेश सरकार जबानी हमला बोलते हुए कहा था कि, 'केंद्र सरकार के आंकड़ों पर नजर डालें तो मध्य प्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार और अन्याय में देश में सबसे आगे है. मंडला की जनता इस बात की गवाह है.' उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि 18 सालों में शिवराज सिंह की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार ने प्रदेश सरकार ने युवाओं और आदिवासियों के भविष्य को चौपट कर दिया है.

कमलनाथ ने कहा कि आदिवासियों के लिए बने पेसा कानून में भी भर्ती घोटाल प्रदेश सरकार ने कर दिया.  इस दौरान कमलनाथ ने कहा, आज प्रदेश में नौजवान बिना काम के, किसान बिना दाम के तो मैं पूछता हूं सीएम शिवराज आप किस काम के. सीएम शिवराज आपने आखिर प्रदेश को दिया क्या है. आपने महंगाई दी, भ्रष्टाचार दिया, बेरोजगारी, महंगी बिजली, लाचार स्वास्थ्य, सड़कों पर गड्ढे दिए और इससे बड़ी बात घर- घर में शराब दी.

ये भी पढ़ें

MP News: शहडोल में सीएम शिवराज का दिखा अलग अंदाज, बच्चों के साथ फुटबाल खेलते आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget