एक्सप्लोरर

MP Elections: 'राजा महाराजा बिक गए आदिवासी नहीं बिका', दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार लगाए ये बड़ा आरोप

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही कैलाश विजयवर्गीय पर भी तंज कसा.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला करते नजर आ रही है. कांग्रेस बीजेपी को आदिवासियों के मुद्दे पर लगातार घेरती नजर आ रही है. कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय इस्पात और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा है. मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ पहुंचे दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से सिंधिया को लेकर व्यंग्य भरे अंदाज में जवाब दिया.

दरअसल पत्रकारों के द्वारा पूछे गए कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी भगवान से प्रार्थना है कि अब ऐसे सिंधिया कोई ना आ जाए. इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं आपको बता देता हूं कांग्रेस के 28 आदिवासी विधायक चुनकर आए, उनमें से सभी को 25-25, 30 करोड़ का ऑफर दिया गया दो तो यहीं बैठे हैं. (प्रताप ग्रेवाल सरदारपुर विधायक, सुरेंद्र सिंह बघेल कुक्षी विधायक) केवल एक बिसाहूलाल बिका हुआ बाकी कोई नहीं हुआ. ये कांग्रेस है ये आदिवासी चरित्र है, राजा महाराजा बिक गए कोई आदिवासी नहीं बिका.

'सरकार ईमानदारी से काम नहीं कर रही है'
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि मध्य प्रदेश में 99.99 प्रतिशत कार्यकर्ता कमल नाथ को अपना नेता स्वीकार कर लिया है. बातों ही बातों में उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय पर भी तंज कसते नजर आए. उन्होंने शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार ईमानदारी से काम नहीं कर रही है. इस सरकार में ऐसा कोई मंत्री नहीं, कोई विभाग नहीं, कोई योजना नहीं है, जिसमें कमीशन न लिया जाता हों. यहां के ठेकेदारों ने अदालत में पेश कर दिया कि हमारा पेमेंट रोके हुए है, और हमसे पचास प्रतिशत कमीशन मांगा जा रहा है.

कांग्रेस कि सरकार आएगी तो एक एक की जांच कराई जाएगी
उन्होंने बीजेपी को बेशरम कहते हुए बोला कि ये लोग आज भी कमीशन मांग रहे है. ये लोग निडर हो गए है.इन लोगों को लगता है कि कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. जब कांग्रेस कि सरकार आएगी तो एक एक कि जांच कराई जाएगी और उन्हें दंडित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजगढ़ में प्रियंका गांधी का दौरा कांग्रेस के लिए काफी फायदेमंद होगा.

ये भी पढ़ें: Assembly Elections 2023 LIVE: BJP की टॉप बैठक से पहले छत्तीसगढ़-राजस्थान पर मीटिंग जारी, कमलनाथ ने शिवराज पर कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget