एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: इंदौर में कांग्रेस से सीट हथियाने के लिए बीजेपी ने कैलाश विजयवर्गीय को उतारा, इस सीट पर किसका है वर्चस्व?

MP Election 2023 News: भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर में पार्टी के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा एक से प्रत्याशी के तौर पर उतार दिया है.

MP Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी ने इंदौर में पार्टी के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर विधानसभा एक से प्रत्याशी तौर पर उतार दिया है. कैलाश विजयवर्गीय को टिकट देकर पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस बार किसी भी तरह का रिस्क नही लेना चाहती. 

वहीं जो कैलाश विजयवर्गीय चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके थे उन्हें टिकट देकर पार्टी ने ये भी साफ कर दिया है कि पार्टी के आदेश का पालन छोटे से कार्यकर्ता से लेकर कद्दावर नेता तक को करना पड़ेगा. 

क्यों अहम माना जा रहा है विजयवर्गीय का टिकट
इंदौर विधानसभा एक की बात करें तो इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस काबिज है. यहां से कांग्रेस के संजय शुक्ला विधायक चुने गए हैं. पार्टी ने अगर कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया है तो पार्टी चाहती है कि इंदौर की विधानसभा सीट को हर हाल में बीजेपी के पक्ष में कर लिया जाए.

स्थानीय बीजेपी नेताओं को हुआ था विरोध
इंदौर की विधानसभा एक में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता नरेंद्र सिंह तोमर खेमे से आते हैं. इस बार विधानसभा में उनकी प्रबल दावेदारी मानी जा रही थी. हालंाकि महू से विधायक और मंत्री उषा ठाकुर को एक नम्बर सीट से चुनाव लड़वाने की गॉसिप भी बाजारों में खूब चली लेकिन पार्टी ने अंतरविरोध को देखते हुए इनमें से किसी को टिकट नही दिया और कैलाश विजयवर्गीय पर दाव खेल दिया है. 

बड़ा सवाल अब सुदर्शन को एडजस्ट कहां करेगी पार्टी?
इधर कैलाश विजयवर्गीय को अगर एक नंबर विधानसभा से टिकट दिया गया है तो इसका अर्थ स्पष्ट हो चुका है कि सुदर्शन गुप्ता अब एक नंबर विधानसभा से चुनाव नही लड़ पाएंगे. ऐसे में अब बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर पार्टी पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता को किस विधानसभा में एडजस्ट करेगी, अथवा इस बार गुप्ता को भी शांत ही बैठना पड़ेगा. 

बड़ा सवाल अब शुक्ला का क्या होगा?
बीजेपी ने कैलाश विजयवर्गीय को टिकट देकर जितना सरप्राइज अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को किया उससे ज्यादा अचंभित कांग्रेस के नेता हो रहे हैं. दरअसल किसी को भी उम्मीद नहीं थी कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी एक नम्बर विधानसभा से उम्मीदवार बनाएगी. ऐसे में जब पार्टी ने ये फैसला कर ही लिया है तो अब कांग्रेस नेताओं के होश फाख्ता हो रहे हैं. दरअसल एक नम्बर विधानसभा में ब्राहम्ण और यादवों का दबदबा है और इस विधानसभा में मौजूदा विधायक भी ब्राम्हण हैं. इससे पहले ये सीट बीजेपी के ही पास थी जहां सुदर्शन गुप्ता विधायक थे लेकिन उसके बाद संजय शुक्ला ने बड़े अंतर के साथ गुप्ता को मात दी थी. 

ये थे पिछले चुनाव परिणाम 

उम्मीदवार का नाम   पार्टी   स्थान  कुल वोट वोट प्रतिशत % मार्जिन
संजय शुक्ला  कांग्रेस  विजेता  114,555 50.00% 8,163
सुदर्शन गुप्ता  बीजेपी दूसरे स्थान पर 106,392 47.00%  

ये भी पढ़ें: Mahakal News: पहली बार महाकालेश्वर मंदिर में आतंकियों से निपटने की तैयारी, NSG कमांडो पहुंचे उज्जैन

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget