एक्सप्लोरर

Watch: एमपी में टिकट कटने पर फूट-फूटकर रोए बीजेपी विधायक, निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा ठोका

MP Elections 2023: विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे के बाद पार्टियों को अपने ही कार्यकर्ताओं की तरफ से विरोध का सामना करना पड़ रहा है. कहीं-कहीं तो नेता निर्दलीय ही ताल ठोकने को तैयार हैं.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का सिलसिला जारी है. प्रदेश के मुख्य दलों की बात करें तो बीजेपी अब तक 230 सीटों में से 228 पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है, तो वहीं कांग्रेस भी 229 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. इधर जिन्हें टिकट मिल रहा है वह खुशी जता रहे हैं, जबकि जिनके टिकट कट रहे हैं वे दुख व्यक्त कर रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की आष्टा विधानसभा का आ रहा है. टिकट कटने पर बीजेपी विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय फूट-फूटकर रो रहे हैं.

बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में चार विधानसभा सीटें हैं. जिनमें बुदनी, सीहोर, आष्टा और इछावर शामिल हैं. चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा-कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. बुदनी विधानसभा में बीजेपी से शिवराज सिंह चौहान तो कांग्रेस से विक्रम मस्ताल, सीहोर में बीजेपी से सुदेश राय कांग्रेस से शशांक सक्सेना, इछावर में बीजेपी से करण सिंह वर्मा तो कांग्रेस से शैलेन्द्र पटेल, जबकि आष्टा विधानसभा सीट से बीजेपी से गोपाल सिंह इंजीनियर तो कांग्रेस से कमल सिंह चौहान प्रत्याशी हैं. टिकट वितरण के बाद जिले की आष्टा विधानसभा में विरोध के स्वर उठ रहे हैं.

संबोधित करते-करते रोने लगे विधायक

आष्टा विधानसभा में बीजेपी से वर्तमान विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय का टिकट काटकर बीजेपी ने कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर को प्रत्याशी बनाया है. टिकट वितरण के बाद से आष्टा विधानसभा में बीजेपी का दूसरा धड़ा नाराज हो गया और बैठक कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई. इस बैठक के दौरान विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय सभी को संबोधित कर रहे थे और इसी दौरान वे फूट-फूटकर रोने लगे.

'यह उम्मीदवार हमारी विचारधारा का नहीं'

विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जो हमारी विचारधारा से मेल-जोल नहीं खाता है. इसे यह भी कह सकते हैं कि विचारधारा का है ही नहीं. उन्होंने कहा कि मैंने जनता के लिए ईमानदारी से काम करने का प्रयास किया है. लेकिन पार्टी ने कांग्रेस से आए व्यक्ति को टिकट दे दिया है.

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित नागौरी ने कहा कि बीजेपी अब अपने मूल उद्देश्यों से भटकने लगी है. बीजेपी में एक परंपरा थी कि छात्र राजनीतिक, युवा राजनीति, कार्यकारिणी में सदस्यता, पदाधिकारी इसके बाद वह विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. कांग्रेस से आने वाले लोगों को बीजेपी टिकट देने लगी है.

MP Elections 2023: एमपी में टिकट न मिलने पर बीजेपी-कांग्रेस में विरोध तेज, आपस में लड़ रहे नेता, कईयों ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget