एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: एमपी में टिकट न मिलने पर बीजेपी-कांग्रेस में विरोध तेज, आपस में लड़ रहे नेता, कईयों ने दिया इस्तीफा

MP Elections: ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार माने जाने वाले बीजेपी नेता मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने रविवार को सिंधिया परिवार के जय विलास पैलेस के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस से टिकट पाने में नाकाम रहे प्रत्याशियों के समर्थकों ने रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही दोनों दलों ने इस नाराजगी को तूल नहीं देने की कोशिश की. बीजेपी ने 17 नवंबर को 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव के लिए अब तक 228 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जबकि कांग्रेस ने 229 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.

भोपाल में पूर्व बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता के समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के सामने नारे लगाए. साथ ही भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट से पार्टी प्रत्याशी बनाए गए भगवानदास सबनानी को बदलने की मांग की. भोपाल दक्षिण पश्चिम से बीजेपी के कई पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर उमाशंकर गुप्ता को प्रत्याशी बनाने की मांग की. वहीं टीकमगढ़ से पूर्व बीजेपी विधायक के.के. श्रीवास्तव ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को संबोधित पत्र लिखकर टिकट वितरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. 

ग्वालियर में हुआ विरोध
ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार माने जाने वाले बीजेपी नेता मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने रविवार को सिंधिया परिवार के जय विलास पैलेस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. वे गोयल को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज हैं. प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया पैलेस के द्वार तक पहुंचे और कहा कि वह उनके और गोयल के साथ हैं. विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि, क्षणिक आवेश के कारण छिटपुट प्रदर्शन हुए. उन्होंने कहा कांग्रेस के विपरीत बीजेपी कार्यकर्ता राष्ट्रवादी विचारधारा और गरीबों के कल्याण के लिए काम करते हैं. पिछले पांच दिनों से कांग्रेस खेमे में विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

ये विरोध बहुत मामूली है-कांग्रेस
वहीं बड़नगर से मौजूदा कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के समर्थकों ने मोरवाल को टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के भोपाल स्थित आवास के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने बड़नगर से कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र सिंह सोलंकी को बदलने की मांग की और टायरों में आग लगा दी. भोपाल के गोविंदपुरा और विदिशा के कुरवाई के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भोपाल में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने कहा कि, टिकटों का वितरण बहुत सफल रहा है और पूरे राज्य से सकारात्मक संकेत आ रहे हैं.  उन्होंने कहा, ये विरोध बहुत मामूली हैं.

जबलपुर में हुआ विरोध
आगे उन्होंने कहा, यह पारिवार के भीतर का मामला है जिसे सुलझा लिया जायेगा. वहीं शुक्रवार को जैसे ही बीजेपी ने अपनी पांचवीं सूची जारी की, टिकट न पाने वाले कई नेताओं के समर्थकों ने जबलपुर में पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के सामने हंगामा किया. यादव ने मध्य प्रदेश बीजेपी चुनाव अभियान समिति के प्रभारी हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भीड़ को यादव के आसपास धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक सुरक्षाकर्मी मंत्री की सुरक्षा करने की कोशिश करता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: 'बेचारे शिवराज... ' अपने विरोधी पर क्यों तरस खा गए कमलनाथ? जानें- क्यों कह दी ऐसी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget