एक्सप्लोरर

MP Exit Poll Results 2023: मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल पर सामने आया कमलनाथ का बयान, जानें पूर्व सीएम ने क्या कहा?

ABP Cvoter MP Exit Poll: मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल के आंकड़ों पर राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ का बयान सामने आया है. बता दें कि राज्य में चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे.

MP Assembly Election Exit Polls Result 2023: मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर एग्जिट पोल के आंकड़े आ चुके हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 230 सीटों में 113 से 137 सीटें कांग्रेस के खाते में आ सकती हैं, जबकि 88 से 112 सीटें बीजेपी को मिल सकती हैं. वहीं 2 से 8 सीटें अन्य को हासिल हो सकती हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों पर राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ का बयान सामने आया है. 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं. आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है. 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी. मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं. बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है, जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं. आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है. अर्जुन की तरह आपको निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है. आपको अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने.'

मतदान के बाद अब मतगणना को लेकर भी पीसीसी चीफ कमलनाथ अलर्ट हैं. बताया जा रहा है कि कमलनाथ दो दिसंबर को भोपाल जाएंगे. वो भोपाल में दो दिसंबर की रात को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीनियर नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जबकि तीन दिसंबर की सुबह कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंच जाएंगे, जहां वो दिन भर प्रदेश भर से आने वाले चुनाव परिणामों और नतीजों की समीक्षा करेंगे. पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कानूनी विशेषज्ञ और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एक्सपर्ट भी मौजूद रहेंगे. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: BJP में मुख्यमंत्री पद के 7-8 दावेदार, इसलिए न वो बने बेहतर विपक्ष, न ही बना पाएंगे सरकार- डोटासरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget