एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: BJP में मुख्यमंत्री पद के 7-8 दावेदार, इसलिए न वो बने बेहतर विपक्ष, न ही बना पाएंगे सरकार- डोटासरा

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में वोटिंग भले ही 25 नवंबर को संपन्न हो गई हो, लेकिन राजनीतिक बयानबाजी का दौर अभी भी बदस्तूर जारी है. बयानों का नया बाण चलाया है राजस्थान कांग्रेस प्रमुख ने.

Rajasthan Assembly Elections: राजस्थान में सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में बंद हो चुका है, लेकिन राजनीतिक दलों की बयानबाजी अभी भी नहीं थमी है. इसी कड़ी में राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने अपनी सरकार की तारीफों के पुल बांधते हुए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया है. डोटासरा ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में बेहतरीन काम हुआ. वहीं बीजेपी आपसी गुटबाजी में उलझी रही और इसी के चलते पार्टी के भीतर ही मुख्यमंत्री बनने का सपना 7-8 लोग देखने लगे. कांग्रेस पार्टी के राज्य प्रमुख का कहना है कि इसी लिए बीजेपी राज्य में एक बेहतर विपक्ष तक नहीं बन सकी.

गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है राजस्थान सरकार की गुड गर्वनेंस, कोरोना काल में हुए शानदार प्रबंधन, सरकार द्वारा पेश किए गए बेहतरीन बजट जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान की जनता ने मतदान किया है. उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में लोक कल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाएं लागू की गईं, जिन्हें न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश के लोगों ने सराहा है. इन योजनाओं के आधार पर भी राजस्थान के मतदाताओं ने कांग्रेस पर विश्वास जताया है. उन्होंने कहा कि इसी विश्वास पर भरोसा कर कांग्रेस पार्टी फिर से सरकार बनाने जा रही है.

बीजेपी के 7-8 नेता देख रहे मुख्यमंत्री बनने का सपना

इसी दौरान डोटासरा ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जो आपसी फूट और कलह थी, जिसके कारण पार्टी के 7-8 लोग मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे थे. डोटासरा ने कहा कि ये नेता इसी सपने के कारण विपक्ष की भूमिका निभाने में तक असफल रहे. जिससे जनता में बीजेपी के प्रति नाराजगी देखी गई.

खरगे के नेतृत्व और राहुल की यात्रा पर जताया भरोसा

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और गुड गर्वनेंस का मॉडल देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और देश की अन्य सरकारें इस गर्वनेंस का अंगीकार करना चाहती हैं. यह हमारे लिए सुखद बात है. इसलिए राजस्थान की जनता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उठाए गए मुद्दों को लेकर उनका समर्थन किया है. डोटासरा ने कहा कि जनता ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के सिद्धांत पर समर्थन जताते हुए अधिकाधिक कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है.

Rajasthan Election 2023: वसुंधरा के गढ़ में महज 18 वोट से चूक गया ये पोलिंग बूथ, नहीं तो बन जाता 100 फीसदी वोटिंग का रिकॉर्ड

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

संतोष कुमार पत्रकार हैं. बिहार की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ है. राजनीति से जुड़े अलग-अलग विषयों पर वे लगातार अपना लेख लिखते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget