एक्सप्लोरर

MP Election: क्या चुनाव से पहले ही गिरेगी शिवराज सरकार? ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के मंत्री ने दी खुली धमकी

MP BJP Crisis: चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में आपसी खींचतान का दौर जारी है. ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के बीच मनमुटाव चल रहा है.

MP BJP Crisis Ahead of Assembly Election 2023: अब से तीन साल पहले जो हाल कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का हुआ था, वही हाल संभवत: बीजेपी की शिवराज सरकार का भी हो सकता है. कांग्रेस सरकार को गिराने वाले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थक मंत्री ने कुछ ऐसे ही संकेत दिए हैं. सिंधिया समर्थक मंत्री ने कहा कि अगर बात नहीं मानी गई तो वह सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे.

बता दें, चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में आपसी खींचतान का दौर जारी है. इस आपसी खींचतान के चक्कर में कुछ दिन पहले ही भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी इस्तीफा दे चुके हैं. वहीं, इस खींचतान की ज्वाला अब बुदेंलखंड क्षेत्र में धधक रही है. यहां शिवराज सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के बीच मनमुटाव चल रहा है. इस खींचतान की शिकायत सीएम शिवराज सिंह चौहान से गई है. मंत्री गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह राजपूत आज संगठन के पदाधिकारियों से भी मंत्री भूपेन्द्र सिंह की शिकायत करेंगे. 

महज डेढ़ साल में गिर गई थी कांग्रेस सरकार
मालूम हो, 15 साल के लंबे वनवास के बाद मध्य प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की सरकार बनी थी. कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के पद पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ विराजमान हुए थे. लेकिन पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया को मान सम्मान नहीं मिल पाने की वजह से उन्होंने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था. उनके साथ उनके समर्थित छह मंत्री व विधायकों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और महज डेढ़ साल के अंतराल में ही प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस सरकार हट गई थी और फिर से भाजपा काबिज हो गई थी. 

बुंदेलखंड की खींचतान
इधर बुंदेलखंड में सियासी खींचतान की वजह से भारतीय जनता पार्टी में संकट के हालात उभरते नजर आ रहे हैं, जबकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब महज छह महीने का समय ही शेष बचा है. मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया और सागर जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. इस मुलाकात में इन सभी लोगों ने सीएम शिवराज से नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह की शिकायत की. नेताओं ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह पूछे बगैर कोई काम नहीं हो रहा है. 

बीजेपी विधायक देंगे सामूहिक इस्तीफा
चर्चा है कि नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह से नाराज गुट ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की बात कह दी है. सीएम शिवराज से मुलाकात के बाद नाराज गुट प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद से भी मुलाकात की, जबकि आज बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश से मिलने का भी कार्यक्रम है. नाराज गुट का कहना है कि अगर बात नहीं मानी तो दिल्ली भी जाएंगे. बहरहाल, मंत्रियों की यह आपसी खींचतान बीजेपी सरकार के लिए परेशानी का सबब न बन जाए.

यह भी पढ़ें: MP Politics: बीजेपी समर्थक अधिकारियों की सूची बना रही है कांग्रेस, चुनाव से पहले यहां करेगी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget