एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'बेचारे शिवराज... ' अपने विरोधी पर क्यों तरस खा गए कमलनाथ? जानें- क्यों कह दी ऐसी बात

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस लगातार एक दूसरे पर हमलावर हैं. मीडिया से बात करने के दौरान कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान पर पलटवार किया है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही दिन बच गए हैं, 17 नवंबर को चुनाव की तारीख तारीख निर्धारित की गई है. सभी राजनीतिक पार्टी और नेता अपनी-अपनी तैयारी में जोर-शोर से लगे हुए हैं. इन सबों के बीच वार- पलटवार का भी सिलसिला लगातार जारी है. मीडिया से बात करने के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए दिख रहे हैं. इसके साथ ही दोनों नेता अपनी-अपनी सरकार बनाने का भी दावा करते नजर आ रहे हैं.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर यह आरोप लगाया था कि कांग्रेस झूठ की दुकान खोल कर बैठी है. इसके जवाब में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है कि उन्होंने 20 हजार से ज्यादा घोषणाएं करके उन्हें पूरा नहीं किया.  कमलनाथ ने कहा कि मैंने जो वादा किया वह किया वह निभाया है. इस बात का प्रदेश की जनता गवाह है. कमलनाथ ने कहा -  बेचारे शिवराज सिंह चौहान कहे क्या, उन्होंने जो जनता से 20 हजार वादे किए वह तो पूरा नहीं किया.  प्रदेश की जनता गवाह है, मैंने जो वादा किया है वह पूरा किया.

क्या कहा था सीएम शिवराज ने
सीएम शिवराज ने कहा, "हम सिर्फ वादे नहीं कर रहे, काम कर रहे हैं. कांग्रेस ने तो मोहब्बत नहीं झूठ की दुकान खोल रखी है. रोज झूठ परोसो. मैं उनसे पूछता हूं वे 'महा झूठ पत्र' तो ले आए पर पहले घोषणा पत्र का क्या हुआ? अगर किसानों का ही देख लें तो कांग्रेस ने कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे सबका कर्ज माफ नहीं किया. कांग्रेस ने कहा था फसलों पर समर्थन मूल्य देंगे बोनस देंगे. एक पैसा बोनस देने का काम नहीं किया है. कहा था कि फसल बीमा योजना का लाभ देंगे. पर उन लोगों ने नहीं दिया.

दोनों ही पार्टी उम्मीदवारों को मैदान में उतर चुकी हैं
बता दें कि बीजेपी अभी तक 228 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. वहीं कांग्रेस अभी तक 229 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. दोनों ही पार्टी अपने लगभग उम्मीदवारों को मैदान में उतर चुकी हैं.  अब देखना यह होगा कि प्रदेश की जनता किस पार्टी को बहुमत देती है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
दतिया उपचुनाव: 'BJP की ऐतिसाहिक जीत...', शिवराज सिंह चौहान ने भरी हुंकार, कांग्रेस को घेरा
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget