एक्सप्लोरर

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में हटाए जाएंगे तीन साल से ऊपर वाले कलेक्टर, चुनाव आयोग ने दिया आदेश

Madhya Pradesh:चुनाव आयोग ने चुनाव वाले पांच राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में साफ कर दिया है कि निर्वाचन कार्य से जुड़े उन अधिकारियों का तुरंत तबादला किया जाए, जो अपने गृह नगर में तैनात हैं.

MP Assembly Election 2023: चुनाव आयोग (Election Commission) ने इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं. आयोग ने इन सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्वाचन से जुड़े उन अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए कहा है, जो या तो अपने गृह जिले में तैनात हैं. या फिर एक ही जिले में उनकी पदस्थापना तीन साल से ज्यादा समय हो चुका है.

माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) में भी कई जिलों के कलेक्टर और एसपी जल्द ही हटाए जा सकते हैं. मध्य प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 6 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है. इसी तरह छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 3 जनवरी 2024, तेलंगाना (Telangana) में 16 जनवरी 2024, राजस्थान (Rajasthan) में 14 जनवरी 2024 और मिजोरम (Mizoram) में 17 दिसम्बर 2023 तक नई सरकार का गठन होना है. 

चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां
चुनाव आयोग ने चुनाव की तैयारियां शुरू करते हुए निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया है. इसके साथ ही चुनाव कार्य में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने वाले अधिकारियों की लिस्ट भी तैयार हो रही है. साथ ही आयोग ने चुनाव वाले पांच राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में साफ कर दिया है कि, इन पांचों राज्यों में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों का तुरंत तबादला किया जाए.

31 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट
साथ ही आयोग ने अपने गृह नगर और एक जिले में तीन साल से अधिक समय से तैनात अधिकारियों के भी ट्रांसफर के आदेश दिए हैं. आयोग ने इस बारे में मुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से 31 जुलाई तक रिपोर्ट देने को भी कहा है. आयोग द्वारा तय मापदंड के हिसाब से कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और आरआई को हटाया जाएगा.

दतिया कलेक्टर संजय कुमार का भी हटना तय
साथ ही आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी, टीआई और एसआई को भी हटाया जाएगा. इसके साथ ही पिछले विधानसभा या लोकसभा चुनाव में शिकायतों के आधार पर चुनाव आयोग ने जिन अफसरों को हटाया है, उन्हें भी निर्वाचन से जुड़े कार्य से अलग किया जाएगा. मध्य प्रदेश में भी दतिया कलेक्टर संजय कुमार 12 नवंबर 2020, पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा 22 अगस्त 2020, टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी 16 जून 2020 से पदस्थ हैं. इन तीनों कलेक्टरों के तीन साल का कार्यकाल चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के दौरान पूरा हो रहा है, इसलिए इन्हें हटाया जाना भी तय है.

इसके साथ ही अमनबीर सिंह बैंस (बैतूल) ,शिवम शर्मा (श्योपुर), आर उमा माहेश्वरी (अशोकनगर), गिरीश कुमार मिश्रा (बालाघाट), संदीप जी आर (छतरपुर), अनूप कुमार सिंह (खंडवा), हर्ष दीक्षित (राजगढ़), फ्रेंक नोबल (गुना), सतीश कुमार (भिं)ड, दीपक आर्य (सागर), नीरज कुमार सिंह (होशंगाबाद), उमाशंकर भार्गव (विदिशा) और (शहडोल) कलेक्टर वंदना वैध  का भी ट्रांसफर  किया जा सकता है.

Watch: नर्मदा नदी में तैरते पत्थर का वीडियो देख चौंके लोग, हकीकत जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget