एक्सप्लोरर

'मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही कांग्रेस', उपचुनाव में जीत के दावे पर BJP ने किया पलटवार

Assembly Bypoll: उपचुनाव की घोषणा के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने जीत के लिए तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस के हाथ से उपचुनाव में एक और सीट फिसलने जा रही है.

MP Assembly Bypoll 2024: मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हैं. दोनों पार्टियों की जीत के अपने अपने दावे हैं. कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 9 महीने का कार्यकाल पूरा कर लिया है.

इस दौरान सरकार ने घोषणा पत्र में किये वादे पूरे नहीं किए. मुकेश नायक ने कहा कि बीजेपी सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी है. इसलिए सीहोर और श्योपुर जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जनता जितायेगी. कांग्रेस के वार पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है.

बीजेपी नेता सचिन सक्सेना ने कहा कि कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है. कांग्रेस के दावे का सच्चाई से दूर दूर तक वास्ता नहीं है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की परंपरागत सीट पर भी इस बार कमल खिलेगा. उपचुनाव में बीजेपी कांग्रेस को बड़ा झटका देने जा रही है. सचिन सक्सेना ने कहा कि बुधनी की विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत का दावा खोखला है. बता दें कि सीहोर जिले की बुधनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान कराया जायेगा.

बीजेपी और कांग्रेस की जीत के अपने अपने दावे

मतदान के परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस अपनी अपनी जीत की दावेदारी कर रही हैं. हालांकि नतीजों की घोषणा के बाद पता चलेगा कि जनता जीत का सेहरा किसके सिर पर बांधती है. गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया था.

इसी प्रकार कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने इस्तीफा देकर विजयपुर की विधानसभा सीट को खाली कर दिया था. बुधनी को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ माना जाता है. कांग्रेस की नजर बीजेपी का किला भेदने पर है. जीत के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. दूसरी तरफ विजयपुर सीट पर भी बीजेपी कांग्रेस छोड़कर आए रामनिवास रावत को मैदान में उतारेगी. हालांकि बीजेपी का औपचारिक बयान सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें-

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ और राहुल गांधी की मुलाकात, क्या हुई बात?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget