एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के मुरैना में गोमांस बरामद, 2 लोगों पर NSA के तहत मामला दर्ज

Morena News: मुरैना में गोमांस मिलने पर दो लोगों के खिलाफ NSA लगाया गया है. शिकायत के बाद पुलिस ने गोमांस और गाय की खाल बरामद की थी. पहले चार लोगों को और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया था.

Morena Cow Slaughter: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक गांव से गोमांस बरामद होने के बाद गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों के खिलाफ कठोर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि गौ हत्या की एक शिकायत के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात जिले के नूराबाद गांव की बंगाली कॉलोनी स्थित एक मकान से गोमांस और गाय की खाल जब्त की थी.

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) आदर्श शुक्ला ने बताया कि एक ग्रामीण अनिपाल गुर्जर ने शिकायत दी थी कि उसने कुछ लोगों को गाय का वध करते देखा और जब उसने विरोध किया तो शुक्रवार शाम को उन लोगों ने उस पर हमला किया. उन्होंने बताया कि हमलावरों से बचकर भागे गुर्जर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने आरोपी के घर से गाय की खाल के अलावा हड्डियां और गौ मांस से भरी दो बोरियां भी जब्त कीं.

छह लोगों को किया गया गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो की पहचान असगर और रेतुआ के रूप में हुई है और शनिवार को NSA के तहत एक मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया गया.

सात वर्ष तक के कारावास का है प्रावधान
घटना के बाद शनिवार को कई दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़कें जाम की. शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के अलावा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दंगा, मारपीट करने और धमकी देने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है. राज्य में गो हत्या के अपराध के लिए सात वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है.

मुरैना जिले के नहीं हैं मूल निवासी
अधिकारी ने बताया कि मामले में कथित रूप से शामिल छह से अधिक अन्य लोग फरार हैं और मध्य प्रदेश तथा राजस्थान में उनकी तलाश की जा रही है. ठाकुर ने बताया कि मामले में शामिल लोग मुरैना जिले के मूल निवासी नहीं हैं और मजदूरी करने के लिए यहां आये और उसके बाद यहां रहने लगे. उन्होंने बताया कि बिहार और पश्चिम बंगाल से आकर कई लोग यहां एक खेल मैदान में बस गए ऐसे में यह जांच का विषय है कि वे मूलरूप से कहां के रहने वाले हैं.

एक अन्य मामले में, राज्य की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार ने शनिवार को सिवनी में गोवध में शामिल दो आरोपियों के खिलाफ NSA लगाया था और जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया.

ये भी पढ़ें: महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर नहीं चलेगा मोल-भाव का खेल, कलेक्टर ने दिए ये आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget