एक्सप्लोरर

'क्या हिन्दू और क्या मुस्लिम...', नव विवाहित जोड़ों को CM मोहन यादव ने दिए 49-49 हजार रुपये

Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने झाबुआ और अलीराजपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में भाग लिया, जहां उन्होंने 3,303 जोड़ों को आशीर्वाद दिया.

CM Mohan Yadav in Samuhik Vivah: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार (27 मार्च) को दो जगहों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरकत की. पहले सीएम मोहन यादव ने झाबुआ में 1935 नवविवाहित जोड़ों और फिर अलीराजपुर में 1368 जोड़ों को को आशीर्वाद दिया. इस दौरान झाबुआ में सीएम मोहन यादव ने कहा, "जब मैं शादी-विवाह की बात करता हूं तो मैं मान के चलता हूं कि क्या हिन्दू और क्या मुस्लिम, सबको भारतीय संस्कृति के हिसाब से खुशियां आनी चाहिए." 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "सबकी पूजा पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन हमारे लिए आज का दिन शादियों का दिन है. इसलिए निकाह वालों को भी बधाई और विवाह वालों को भी बधाई."

'49 हजार रुपये से अपनी पसंद का सामान खरीदें'- सीएम मोहन यादव
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने प्रति जोड़े 49 हजार रुपये तोहफे के रूप में देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, "आज यहां सरकार की ओर से 11 करोड़ रुपये विवाहित जोड़ों को दिए जाएंगे. हर जोड़े को 49 हजार रुपये दिए जाएंगे. उस पैसे से आप अपने पसंद का, अपनी मर्जी का सामान ला सकते हैं. कहीं कोई गड़बड़ नहीं होगी."

दूल्हों को सीएम मोहन यादव ने दी नसीहत
इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव ने सामूहिव विवाह में दूल्हों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बेटियों का ख्याल रखें. सीएम ने कहा, "बेटों, यह बात ध्यान रखना. अपनी बेटी आपके हाथों में दे रहा हूं. कोई गड़बड़ मत करना, वरना सारी जवाबदेही तुम्हारी रहेगी."

उन्होंने आगे कहा, "सनातन संस्कृति में विवाह कोई एग्रीमेंट नहीं है, बल्कि परस्पर एक दूसरे पर विश्वास है. जन्म-जन्म का बंधन है. परमात्मा की लीला है."

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा, "परंपरा, समरसता और सामाजिक एकता का उत्सव है सामूहिक विवाह. आज अलीराजपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहभागिता कर 1369 नवदंपतियों को आशीर्वाद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं. सामूहिक विवाह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक उत्थान और समानता की दिशा में मजबूत कदम है. हमारी सरकार निरंतर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और हर परिवार के खुशहाल भविष्य के लिए कृतसंकल्पित है."

यह भी पढ़ें: कूनो नेशनल पार्क से सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें, खेलते-कूदते दिख रहे 2 महीने के शावक

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget