एक्सप्लोरर

MP News: 'संकट में बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया', बाढ़ से तबाही के बाद मोहन यादव सरकार का बड़ा ऐलान

MP Flood Relief Fund: भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत राशि बांटी. एक क्लिक से 20 करोड़ रुपये 17,500 किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए.

भारत एक कृषि प्रधान क्षेत्र है और इस बार कई राज्यों में भारी बारिश के बाद जो स्थिति बनी है वो किसानों के लिए भयावह है. इसको मद्देनजर रखते हुए मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. 

मोहन यादव ने बाढ़ और भारी बारिश से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की. एक क्लिक के जरिए 20 करोड़ रुपये की सहायता सीधे 17,500 किसानों तक पहुंचाई गई. इस फैसले को किसानों की मुश्किल घड़ी में सरकार के बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है.

किसानों के लिए सरकार का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे सीमा पर जवान देश की रक्षा करता है, वैसे ही खेतों में किसान भी जान की बाजी लगाकर देश सेवा करता है. इस बार राज्य में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से फसलों को गंभीर नुकसान हुआ है. उन्होंने स्पष्ट किया कि “संकट में बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपैया” कहावत इस समय बिल्कुल सटीक बैठती है, क्योंकि पैसे से ही थोड़ी बहुत राहत संभव हो पाती है. उन्होंने इसे किसानों के साथ विश्वास और भरोसे के रिश्ते का प्रतीक बताया.

राहत पैकेज की घोषणा

मुख्यमंत्री ने राहत राशि बांटते हुए कहा कि यह पैसा किसानों के दर्द को पूरी तरह दूर नहीं कर सकता, लेकिन कुछ हद तक उनके बोझ को कम करने का जरिया बनेगा. उन्होंने बताया कि 20 करोड़ रुपये की यह राशि 17,500 किसानों के खातों में सीधे पहुंचाई गई है.

इस सहायता से 12,000 एकड़ से ज्यादा जमीन पर प्रभावित हुई फसलों को लेकर किसानों को आंशिक सहारा मिलेगा. यह वितरण लगभग 11 स्थानों पर किया गया और इसके लिए तकनीक का उपयोग कर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया.

बीजेपी और मोदी सरकार पर भरोसा

डॉ. यादव ने किसानों को आश्वस्त किया कि संकट की घड़ी में उनकी सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि किसान बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं. 

मुख्यमंत्री ने इसे किसानों के प्रति अपनी सरकार की जिम्मेदारी और कर्तव्य बताया. साथ ही यह भी कहा कि राहत राशि पूरी राहत नहीं दे सकती, लेकिन यह कदम सरकार और किसानों के बीच विश्वास की डोर को मजबूत करता है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget