एक्सप्लोरर

MP Cabinet Meeting: उज्जैन में मोहन यादव सरकार कैबिनेट बैठक, हो सकते हैं ये अहम फैसले

MP News: मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक मकर संक्रांति पर धार्मिक नगरी उज्जैन में हो सकती है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार की कैबिनेट की तीसरी बैठक धार्मिक नगरी उज्जैन में हो सकती है. इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. उज्जैन में प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा लगातार विजिट किया जा रहा है. इसके अलावा बैठक में होने वाले महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर एजेंडा भी तैयार हो रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शपथ ग्रहण करने के बाद यह ऐलान किया था कि मध्य प्रदेश के सभी शहरों में कैबिनेट की बैठक की जाएगी. इसके अलावा धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर महत्वपूर्ण फैसला भी लिए जाएंगे. इसी क्रम में मकर संक्रांति के पर्व पर धार्मिक नगरी उज्जैन में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जा सकता है. इसे लेकर अभी से तैयारी शुरू हो गई है. बता दें कि कमलनाथ सरकार ने भी उज्जैन में कैबिनेट की बैठक आयोजित की थी. 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिसंबर माह में ही उज्जैन में कैबिनेट बैठक को लेकर संकेत दे दिए थे. इससे पहले भोपाल और जबलपुर में कैबिनेट की बैठक हो चुकी है. विधायक अनिल जैन के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में कैबिनेट की बैठक को लेकर पहले ही संकेत दे दिए थे. अभी तैयारी का दौर भी चल रहा है.

इन बिंदुओं पर सौगात मिलने की उम्मीद
उज्जैन में अगर कैबिनेट की बैठक होती है तो यहां से पूरे संभाग को कई बड़ी सौगात मिल सकती है. इनमें शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर स्थाई प्लान, महाकालेश्वर मंदिर का मास्टर प्लान, सिंहस्थ की तैयारी, सिंहस्थ को देखते हुए आवश्यक ब्रिज और इनर तथा आउटर रिंग रोड, सिंहस्थ क्षेत्र को स्थाई रूप से बचाने जैसे महत्वपूर्ण फैसला हो सकते हैं. इसके अलावा मेडिकल कॉलेज को लेकर भी बड़ा फैसला होने की उम्मीद है. 

ओरछा और मैहर में भी होगी कैबिनेट की बैठक
धार्मिक नगरी उज्जैन नहीं बल्कि ओरछा और मैहर में भी डॉक्टर मोहन यादव कैबिनेट की बैठक होगी. मकर संक्रांति के पर्व पर उज्जैन में बैठक का आयोजन हो सकता है. इसके बाद अगली बैठक उक्त स्थान पर होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए एक्शन मोड में शिवराज, BJP की अहम बैठक में दिया जीत का मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget