एक्सप्लोरर

मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से फिर मांगी माफी, 'कहे गये शब्दों से समुदाय और धर्म...'

Vijay Shah Statement: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने वीडियो बयान जारी किया. इसमें उन्होंने हाथ जोड़कर कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी मांगी. ये उनकी चौथी माफी है.

Vijay Shah On Sofiya Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने फिर माफी मांगी है. उन्होंने शुक्रवार (23 मई) को कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलित हूं, मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर एवं सम्मान हमेशा रहा है.

जनजातीय कार्य एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन मंत्री विजय शाह ने कहा कि मेरे द्वारा कहे गये शब्दो से समुदाय, धर्म, देशवासियो को दुख पहुंचा है, यह मेरी भाषाई भूल थी.

 

उन्होंने कहा, ''मेरा आशय किसी भी धर्म, जाति एवं समुदाय को ठेस पहुंचाने, आहत करने का नहीं था. मैं भूलवश अपने द्वारा कहे गये शब्दों के लिये पूरी भारतीय सेना से, बहन कर्नल सोफिया से, एवं समस्त देशवासियो से, पूरी तरह से क्षमा प्रार्थी हूं और पुनः हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.''

13 मई को की थी विवादित टिप्पणी

13 मई को पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए बीजेपी के नेता विजय शाह ने विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन बता दिया था.

उनके इस बयान को लेकर काफी विवाद हुआ. कांग्रेस ने इस्तीफे की मांग की. इसके साथ ही मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और एफआईआर करने के आदेश दिए. 

इस बीच उन्होंने 14 मई को वीडियो बयान जारी कर माफी मांगी. इससे पहले दो दफे उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए माफी मांगी. इस दौरान उनके हाव-भाव को लेकर भी सवाल उठे.

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

इसके खिलाफ हरसूद से बीजेपी विधायक विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. यहां शीर्ष अदालत ने भी कड़ी फटकार लगाई और एसआईटी का गठन करने के निर्देश दिए. विवादित बयान के मामले की जांच अब एसआईटी करेगी.

इस बीच एक बार फिर विजय शाह ने माफी मांगी है. हालांकि इससे साफ है कि वो मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे. विजय शाह पिछले दिनों मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में भी नहीं पहुंचे थे. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget