एक्सप्लोरर

मंत्री कृष्णा गौर पहुंचीं टीमकमगढ़, तो प्रहलाद पटेल ने किया भिंड का दौरा, अन्य प्रभारियों का क्या है मामला?

MP News: मध्य प्रदेश के मंत्रियों को प्रतिमाह अपने जिलों का दौरा करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी कई मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में नहीं पहुंचे हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में महीने में एक बार जाने के निर्देश दिए हैं. सीएम से मिले निर्देशों पर मंत्री अमल भी कर रहे हैं. आज प्रदेश के दो मंत्री कृष्णा गौर और प्रहलाद पटेल अपने-अपने प्रभार वाले जिले में पहुंचे. मंत्री कृष्णा गौर जहां टीकमगढ़ पहुंचीं तो वहीं प्रहलाद पटेल ने भिंड का दौरा किया. हालांकि, 15 दिन बाद भी कई मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में नहीं पहुंच सके हैं.

बता दें, मंत्री प्रहलाद आज गुरुवार को भिंड दौरे पर हैं. भिंड प्रभारी मंत्री बनने के बाद ये उनका यह पहला दौरा है. कार्यकर्ताओं ने मंत्री के भिंड पहुंचने पर 201 स्थानों स्वागत समारोह का आयोजन किया है. मंत्री प्रहलाद पटेल इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे. इधर मंत्री कृष्णा गौर ट्रेन से सफर कर टीकमगढ़ पहुंचीं, जहां रेलवे स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की.

क्यों नहीं प्रभार जिलों में पहुंचे मंत्री?

मध्य प्रदेश में मंत्रियों को 15 अगस्त से पहले प्रभार वाले जिले सौंपे गए थे. इस दौरान एक-एक मंत्री को दो जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं, बावजूद अब तक कई मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में नहीं पहुंच सके हैं, इसकी प्रमुख वजह मंत्रियों के अपने गृह जिले से प्रभार वाले जिलों की दूरी अधिक बताई जा रही है.

किस मंत्री के लिए कितनी दूरी?

पीएचई मंत्री संपतिया उइके का गृह जिला मंडला है, जबकि उन्हें दो जिले सिंगरौली और अलीराजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. मंडला से सिंगरौली की दूरी 404 किलोमीटर है, जबकि अलीराजपुर की दूरी 808 किलोमीटर है. इसी तरह नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का गृह जिला इंदौर है. उन्हें धार और सतना का प्रभारी मंत्री बनाया है. इंदौर से धार की दूरी 64 किलोमीटर, जबकि सतना की दूरी 707 किलोमीटर है.

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का गृह जिला ग्वालियर है. उन्हें शिवपुरी और पांढुर्णा का प्रभार सौंपा गया है. ग्वालियर से शिवपुरी की दूरी 116 किलोमीटर, जबकि पांढुर्ना की दूरी 694 किलोमीटर है. वहीं, मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का गृह जिला मुरैना है. उन्हें छतरपुर और दतिया का प्रभारी मंत्री बनाया है. मुरैना से छतरपुर की दूरी 286 किलोमीटर, जबकि दतिया की 127 किलोमीटर है.

ये भी पढ़ें: कटनी GRP थाने में बर्बरता का Video Viral, हरकत में आई MP सरकार, DIG को सौंपी मामले की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
भारत में घुसपैठ का नया रूट? 4 युवतियां बरामद, NIA को भेजा पत्र
भारत में घुसपैठ का नया रूट? 4 युवतियां बरामद, NIA को भेजा पत्र
'एक की वजह से पूरी कौम को...', मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें
'एक की वजह से पूरी कौम को...', मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें
इंदौर: तीन बस्तियों पर बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, महिलाओं समेत 9 हिरासत में
इंदौर: तीन बस्तियों पर बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, महिलाओं समेत 9 हिरासत में

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
Rise and Fall 2: ‘मैं ही यूनिक था’, तेज प्रताप बोले- मेरे बाद शो चले या न चले
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
अखिलेश के अयोध्या दौरे के बीच INDIA अलायंस के लंच में आज सपा शामिल होगी या नहीं?
Embed widget