एक्सप्लोरर

Mandsaur: मंदसौर में अनुभवी इंजीनियर्स हो गए थे फेल, अब मुस्लिम मिस्त्री ने स्थापित करवाया ढाई टन का शिवलिंग

MP News: मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में सहस्त्रेश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी. अनुभवी इंजीनियर्स को कुछ समझ नहीं आ रहा था. लेकिन एक मुस्लिम मिस्त्री ने कमाल कर दिया.

Mandsaur News: मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ महादेव का मंदिर है. इस मंदिर में सहस्त्रेश्वर महादेव की प्रतिमा स्थापित की जा रही थी. सहस्त्रेश्वर महादेव का शिवलिंग ढाई टन का है और 6.50 फीट लंबाई और गोलाई है. भगवान शिव के शिवलिंग को जिलहरी में स्थापित करना था. लेकिन कई बड़े इंजीनियर्स को इसमें कामयाबी नहीं मिली. सहस्त्रेश्वर महादेव की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए क्रेन की मदद लेनी थी. प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, पीएचई, जिला पंचायत समेत सभी विभागों के इंजीनियर्स को बुलाया था. हालांकि कोई भी नहीं बता पाया कि शिवलिंग को जिलहरी पर कैसे स्थापित किया जाए. भगवान शिव के शिवलिंग को जिलहरी पर स्थापित करने में कामयाबी नहीं मिलने पर जिम्मेदारी एक मुस्लिम मिस्त्री ने ली.

शिवलिंग को स्थापित करने में फेल हुए अनुभवी इंजीनियर

जलाधारी यानी जिलहरी में शिवलिंग को स्थापित करने में बड़े-बड़े अनुभवी इंजीनियर फेल हो गए, तो वहां काम करने मिस्त्री मकबूल हुसैन अंसारी ने अधिकारियों से बात की और मदद करने की इजाजत मांगी. इजाजत मिलने पर मिस्त्री मकबूल हुसैन अंसारी ने इंजीनियरों को एक आइडिया दिया. उन्होंने बताया कि शिवलिंग को बर्फ के ऊपर रख दिया जाता है, तो बर्फ पिघलने के साथ ही धीरे-धीरे शिवलिंग जलाधारी में पहुंच जाएगा. मकबूल हुसैन के इस आइडिया को सभी ने पसंद किया और बर्फ को गोलाकार काटा गया. फिर उसके टुकड़ों पर शिवलिंग को रख दिया गया.

मुस्लिम मिस्त्री ने सुझावा ढाई स्थापित करने का तरीका

बर्फ के पिघलने के साथ ही शिवलिंग अपना स्थान लेता गया. अब सभी लोग मिस्त्री मकबूल हुसैन की तारीफ कर रहे हैं. गरीबी की वजह से मकबूल पढ़ाई नहीं कर पाए. उन्होंने सऊदी अरब में 8 साल मिस्त्री का काम किया है. इसके अलावा उन्हें मंदिर बनाने का अनुभव भी है. मकबूल के आइडिया से सहस्त्रेश्वर महादेव को जलाधारी में स्थापित कर दिया गया. इस शिवलिंग को 1500 साल पहले दशपुर के होलकर सम्राट के काल में बनाया गया था. शिवना नदी में मिला शिवलिंग लाइम सेंड स्टोन का है. इसके अलावा अष्टमुखी पशुपतिनाथ की मूर्ति भी शिवना नदी में ही पाई गई थी. गुजरात में बनाई गई शिवलिंग की जलाधारी साढ़े तीन टन की है और शिवलिंग करीब डेढ़ टन का है.

Punjab Election: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में व्यापारियों को किया संबोधित, किया ये वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget