एक्सप्लोरर

मंदसौर: नाराज किसान के जमीन पर लोटने वाले मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, क्लर्क पर हुई ये कार्रवाई

Mandsaur News: मंदसौर में एक किसान जमीन संबंधी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय में लोट लगाता हुआ पहुंचा. इस दौरान सहायक ग्रेड 3 का बाबू किसान के साथ साथ चल रहा था. कलेक्टर ने बाबू को निलंबित कर दिया है.

MP News: मंदसौर में मंगलवार (1 जुलाई) को किसान के लोट लगाकर जनसुनवाई में जमीन संबंधी शिकायत की गुहार लगाने के मामले में कलेक्टर दीपक यादव ने सहायक ग्रेड 3 पर पदस्थ एक बाबू को सस्पेंड कर दिया है. बाबू जनसुनवाई का आवेदन लेकर साथ में चल रहा था, जबकि किसान कलेक्टर कार्यालय में लोट लग रहा था.

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने सहायक ग्रेड-3 राजेश विजयवर्गीय को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित है. 16 जुलाई को जनसुनवाई के दौरान आवेदक शंकरलाल पिता फूलचंद निवासी साखतली तहसील सीतामऊ द्वारा भूमि संबंधी आवेदन को प्रस्तुत करने हेतु जन-सुनवाई कक्ष में आने के लिए लोट लगाकर सभाकक्ष तक लोटते हुए आए. 

सहायक ने दिया असंवेदनशीलता का परिचय
सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो में राजेश विजयवर्गीय सहायक ग्रेड-3, हाथकरघा विभाग, मंदसौर आवेदक को देखते हुए उसके साथ साथ चल रहे हैं. एक शासकीय सेवक होने के नाते विजयवर्गीय का यह कर्तव्य था कि वे आवेदक को न सिर्फ ऐसा करने से रोकते बल्कि उसे उठाकर अपने साथ कलेक्टर के समक्ष लेकर आना था. विजयवर्गीय ने ऐसा नहीं करते हुए किसान को देखते हुए अनभिज्ञ बनते हुए अपनी असंवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिना आवेदक की समस्या जाने सभाकक्ष में आकर बैठ गए.

इन आरोपों के चलते किया गया निलंबित
विजयवर्गीय विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए जनसुनवाई में उपस्थित थे. यह उल्लेखनीय है कि प्रत्येक शासकीय सेवक से यह अपेक्षा की जाती है कि वह ऐसे मामलों में संवेदनशीलता एवं मानवता का परिचय दें. आवेदक के साथ-साथ चलना, उसे रोकने हेतु कोई प्रयास न करना विजयवर्गीय की शासकीय सेवक के दायित्वों, कर्तव्य के प्रति असंवेदनशीलता, लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है, जिससे प्रशासन की छवि धूमिल हुई है. इन आरोपों के चलते राजेश विजयवर्गीय को निलंबित कर दिया गया है.

इस नियम के तहत हुई कार्रवाई
कलेक्टर दीपक यादव के मुताबिक राजेश विजयवर्गीय, सहायक ग्रेड-3, हाथकरघा विभाग, मंदसौर को कर्तव्यों के निवर्हन में लापरवाही तथा उदासीनता बरतने के कारण मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) 1966 की धारा 09 (1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत मंदसौर रहेगा. निलंबन अवधि में राजेश विजयवर्गीय को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.

ये भी पढ़ें: Jabalpur Blast: कबाड़ गोदाम में एक बार फिर ब्लास्ट, हादसे में कर्मचारी की मौत, हिरासत में मालिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget