एक्सप्लोरर

एमपी के मंदसौर में यात्रियों से भरी वैन कुएं में गिरी, 12 लोगों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

Mandsaur Accident: एमपी के मंदसौर जिले में एक वैन कुएं में गिर गई. इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई. सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है और मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.

Mandsaur Accident News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार दोपहर एक वैन के कुएं में गिर जाने से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जिसमें तीन की इमरजेंसी वार्ड में इलाज लगातार जारी है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचरिया गांव में यह घटना हुई.

मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ऐसा लगता है कि चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क से फिसलकर कुएं में जा गिरी. उन्होंने कहा, 'वैन में दो बच्चों भी सवार थे. चार लोगों को कुएं से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुएं में जहरीली गैस है.

एसपी अभिषेक आनंद ने क्या बताया?

मंदसौर के एसपी अभिषेक आनंद ने कहा, "नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में एक कार कुएं में गिर गई, इसमें 14 लोग सवार थे. उन्हें बचाने गए एक व्यक्ति (मनोहर) की भी मौत हो गई. कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार की भी मौत हो गई. कुएं से 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. कुल 12 लोगों की मौत हुई. मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. मनोहर नाम के व्यक्ति ने बहुत बहादुरी से 4 लोगों को बचाया, लेकिन पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई."

एमपी के सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

वहीं एमपी के सीएम मोहन यादव ने घटना पर दुख जताया है और मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा, "मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में गहरे कुएं में कार गिर जाने से बारह लोगों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार मिला है. स्थानीय प्रशासन ने बचाव कार्य करते हुए हादसे में हुए घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है."

उन्होंने आगे कहा, "मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें. दुख की इस घड़ी में परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

इसे भी पढ़ें: जैसलमेर आई दो दुल्हनों को लौटना होगा पाकिस्तान, अप्रैल में ही जारी हुआ था वीजा, 2 साल पहले हुई थी शादी

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: India @ 2047 Conclave में शामिल होंगे CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश के बदलाव पर रखेंगे विजन
India @ 2047 Conclave में शामिल होंगे CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश के बदलाव पर रखेंगे विजन
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
MP में सियासी घमासान: CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘दो कौड़ी का’, कांग्रेस ने की माफी की मांग
एमपी के CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘दो कौड़ी का’, कांग्रेस ने की माफी की मांग
MP में बदला मौसम का मिजाज, रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान; बिजली गिरने की भी संभावना
MP में बदला मौसम का मिजाज, रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान; बिजली गिरने की भी संभावना

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
राबड़ी आवास क्यों खाली नहीं करना चाहता लालू परिवार? JDU का बड़ा दावा- 'परिसर में…'
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
लेबनान में इजरायली हमले को लेकर कांग्रेस का PM मोदी पर तंज- चुप्पी क्यों, क्या मदरलैंड से महत्वपूर्ण फादरलैंड है?
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
Explained: जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब देगा दस्तक?
जून तो आ गया लेकिन मानसून क्यों नहीं? केरलम में 3 दिन में पहुंचने की उम्मीद, आपके राज्य में कब?
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
ChatGPT को भूल जाइए, OpenAI का नया AI महामारियों से लड़ने की करेगा तैयारी
Embed widget