एक्सप्लोरर

Mahakal Lok: उज्जैन में PM मोदी की ओर से होगा राजाधिराज भगवान महाकाल का श्रृंगार, जानिए- कैसे होगी पूजा

-Mahakal Lok Inauguration: पीएम मोदी की ओर से भगवान महाकाल का भांग, चंदन, गुलाल, सूखे मेवे से श्रृंगार किया जाएगा. इसके बाद वे अभीर, चंदन, गुलाल, कंकू, चावल, वस्त्र अर्पित कर आरती करेंगे.

Madhya Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मध्य प्रदेश में उज्जैन (Ujjain) के महाकाल के दरबार में षोडश उपचार पूजा करने जा रहे हैं. इस पूजा के माध्यम से भगवान शिव को प्रसन्न कर मनवांछित फल की प्राप्ति की जा सकती है. जब महाकाल (Mahakaleshwar Temple Ujjain) के दरबार में पंचामृत पूजन बंद हो जाती है तो षोडश पूजा के माध्यम से ही भगवान की आराधना की जाती है. खास बात यह है कि भगवान महाकाल का अद्भुत श्रृंगार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से होने जा रहा है. 

5:30 बजे के आसपास पहुंचेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक वे 5:30 बजे के आसपास महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple Corridor) पहुंचेंगे. महाकालेश्वर मंदिर में शाम 5 बजे के पूर्व तक ही जलाभिषेक होता है. इसके बाद जल, दूध दही, घी, शहद आदि से अभिषेक बंद हो जाता है. महाकालेश्वर मंदिर के बाला गुरु बताते हैं कि परंपराओं में किसी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं होता है. शाम 5 बजे शासकीय पुजारी भगवान का जल अभिषेक कर श्रृंगार शुरू करते हैं. 

Mahakaleshwar Temple Corridor: महाकाल लोक ने कैसे लिया आकार, शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने देखा था सपना

पहुंचेंगे महाकाल का आशीर्वाद लेने
महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भगवान महाकाल का मंगलवार शाम होने वाला अभिषेक मंदिर समिति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से होने जा रहा है. प्रधानमंत्री की ओर से भगवान महाकाल का भांग, चंदन, गुलाल, सूखे मेवे से श्रृंगार किया जाएगा. इसके बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचेंगे तो वे भगवान को अभीर, चंदन, गुलाल, कंकू, चावल, वस्त्र अर्पित कर आरती करेंगे. 

शासकीय पुजारी कराएंगे PM की पूजा
महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य शासकीय पुजारी घनश्याम गुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूजन कराएंगे उनके साथ दो और सहायक पुजारी के रूप में शासकीय पुजारी मौजूद रहेंगे. महाकालेश्वर मंदिर के पंडित भूषण पुरोहित बताते हैं कि शाम को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल के दरबार में पहुंचेंगे तो उन्हें षोडश उपचार पूजा करने का लाभ मिलेगा. इसे सूखी पूजा भी कहा जाता है. भगवान को सूखी पूजन सामग्री अर्पित की जाती है. 

भगवान महाकाल के श्रृंगार की प्रक्रिया
महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि, भगवान महाकाल के शाम को होने वाले श्रृंगार के लिए 1100 रुपये की रसीद मंदिर समिति की ओर से काटी जाती है. इसके बाद भांग, चंदन, सूखे मेवे सहित अन्य श्रृंगार सामग्री भक्तों की ओर से दी जाती है. 

इन रूपों में होता है महाकाल का दर्शन
भगवान महाकाल पर्व और त्योहारों के अनुसार भक्तों को दर्शन देते हैं. वे कभी मन महेश के रूप में प्रजा को दर्शन देते हैं तो कभी उमामहेश, चंद्रमौलेश्वर तो कभी भगवान श्री गणेश का रूप धारण कर लेते हैं. जब भगवान निराकार रूप से साकार रूप में आते हैं तो वे अलग-अलग रूप धारण कर भक्तों का मन मोह लेते हैं. मंगलवार को भगवान श्री महाकाल मन महेश के सौम्य रूप में नजर आ सकते हैं.

Mahakal Lok Inauguration Live: महाकाल लोक का उद्घाटन आज, 856 करोड़ रुपये की लागत से बना 900 मीटर लंबा कॉरिडोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी की अपील का बड़ा असर, साइकिल से हाई कोर्ट पहुंचे जस्टिस, बोले- 'सब करें तेल की बचत'
PM मोदी की अपील का बड़ा असर, साइकिल से हाई कोर्ट पहुंचे जस्टिस, बोले- 'सब करें तेल की बचत'
50 IAS-IPS अफसरों ने जहां खरीदी जमीन, अब वहीं से निकला बाईपास, 5 करोड़ के प्लॉट का दाम अब 65 करोड़!
50 IAS-IPS अफसरों ने जहां खरीदी जमीन, अब वहीं से निकला बाईपास, 5 करोड़ के प्लॉट का दाम अब 65 करोड़!
MP News: राजगढ़ के पचोर में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, 12 लोग झुलसे, 12 बाइक-टैंकर जलकर खाक
राजगढ़ के पचोर में पेट्रोल पंप पर भीषण आग, 12 लोग झुलसे, 12 बाइक-टैंकर जलकर खाक
'क्या आप सिंगल हैं?': सादी वर्दी में इंदौर महिला पुलिसकर्मी से पूछना पड़ा भारी, मनचला गिरफ्तार
'क्या आप सिंगल हैं?': सादी वर्दी में इंदौर महिला पुलिसकर्मी से पूछना पड़ा भारी, मनचला गिरफ्तार

वीडियोज

Energy Lockdown: सावधान! भारत में लगेगा 'एनर्जी लॉकडाउन'? | PM Modi | LPG-Oil Crisis
Petrol-Diesel Rate: आने वाले दिनों में और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? | LPG-Oil Crisis | ABP News
Sansani: दिल्ली में 'दहशत' का नया चेहरा ! | Crime News | Delhi News | Crime News Hindi
UP News: Noida में दिल दहला देने वाला हादसा! खेलते-खेलते मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, मौत!
PM Modi on Gold | Bharat Ki Baat: PM के 'सेविंग प्लान' पर कैसा 'संग्राम'? | Gold Price | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, अब अचानक बदला अपना लुक, आखिर क्या है वजह?
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
PM मोदी के खिलाफ सपा सांसद की अभद्र टिप्पणी पर भड़की AIMIM, कहा- अखिलेश यादव दें जबाव
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
तमिलनाडु का CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा फैसला, 15 दिनों के भीतर शराब की दुकानें....
Priyansh Arya ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
प्रियांश आर्य ने मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ रचा इतिहास, जानें IPL में कितनी बार हुआ ऐसा
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
विजय के इस एक्शन के खिलाफ थाने पहुंच गए दिनाकरण, अब AMMK ने किया TVK को समर्थन का ऐलान
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
होर्मुज संकट के बीच खाद की कमी, किसान ऐसे शुरू करें आर्गेनिक खेती
Punjab Board 12th Result 2026: कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
कल जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेंगे सबसे तेज नतीजे
Embed widget