एक्सप्लोरर

Ujjain Fire: मध्य प्रदेश के उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में लगी आग, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक ही हालत गंभीर

MP Fire: मध्य प्रदेश के उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में शुक्रवार को आग लग गई. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Ujjain Poha factory Fire: उज्जैन के उद्योगपूरी इलाके में स्थित बिंदल पोहा फैक्ट्री में शुक्रवार की शाम को अचानक शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई. इस आगजनी की घटना में चार महिलाएं झुलस गई जिनमें से 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई. एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस आग की घटना में मरने वालों में दुर्गा बाई पति राधेश्याम निवासी बोरखेड़ी, ज्योति बाई निवासी नागझिरी, छम्मा बाई निवासी नेहरू नगर नागझिरी हैं. जबकि सीमा बाई गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस आग की घटना को लेकर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पोहा फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया था. आगजनी पर काबू पा लिया गया लेकिन 3 महिला कर्मचारियों की इस घटना में मौत हो गई है. उज्जैन एसपी सत्येद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं. इस मामले में यदि कोई भी दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि फैक्ट्री मालिक राकेश बिंदल से घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है. बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आगजनी की घटना घटित हुई है. पुलिस के मुताबिक सभी पीड़ित महिलाएं गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके घर वाले फैक्ट्री से छुट्टी होने का इंतजार करते रह गए, जबकि महिलाओं की हादसे में दुखद मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ था तो पोहा फैक्ट्री में 20 कर्मचारी कार्यरत थे, इनमें से अधिकांश महिलाएं कर्मचारी फैक्ट्री में काम करती थी.

Kuno National Park: नामीबिया से भारत लाए जा रहे 8 चीते, जयपुर नहीं अब सीधे ग्वालियर में उतरेगा विमान

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में आ रहे चीतों की सुरक्षा में स्पेशल फीमेल डॉग 'इलू' तैनात, ट्रेनिंग दी गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget