एक्सप्लोरर

MP के इस जिले में 3 गुना तेज रफ्तार से फैल रहा कोरोना, तीन जज समेत 29 लोग हुए संक्रमित, प्रशासन अलर्ट

सीहोर स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट में अकेले जिला न्यायालय में ही तीन जज और 11 बाबू संक्रमित पाए गए हैं. रिपोर्ट में 19 व्यक्ति पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव निकले हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 7 जनवरी को कोरोना की वापस एंट्री हुई और 3 लोग संक्रमित मिले. इसके बाद बीते 4 दिनों में कोरोना तेजी से फैला, जिससे जिले में मरीजों का आंकड़ा 29 पर पहुंच गया. यह रफ्तार करीब 3 गुना से भी ज्यादा है. इसे देख जहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिंतित हैं, तो वहीं बाजार में लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बिना ही घूम रहे हैं. ऐसे में कहीं कोरोना संक्रमण फैलने से अंदेशा बना हुआ है.

3 जज समेत 29 लोग संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीती देर रात प्राप्त हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट में अकेले जिला न्यायालय में ही तीन जज और 11 बाबू संक्रमित पाए गए हैं. रिपोर्ट में 19 व्यक्ति पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव निकले हैं, जिससे जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 29 हो गई है.

36 घंटे में मिल रही जांच रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना संक्रमित की संख्या तेजी से बढ़ रही है. रविवार को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है. स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की मानें तो अब कोरोना सैंपल जांच के लिए भोपाल के बजाय दिल्ली भेजे जाने लगे हैं, जिससे देरी हो रही है. पहले सैंपल की रिपोर्ट 24 घंटे में आसानी से मिल रही थी. अब 36 घंटे से ज्यादा समय लग रहा है. इस स्थिति में संक्रमण को फैलाने से रोकने के लिए जरूरी है कि जिस व्यक्ति का सैंपल लिया जाए उसे तत्काल आइसोलेट किया जाए.

डीएम ने दिए सख्ती के निर्देश 

सीहोर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने बैठक लेकर सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए. उन्होंने कहा कि टीकाकरण और सैंपल की रफ्तार तेज करनी होगी, हल्के लक्षण या बिना लक्षण के पाजिटव रिपोर्ट आ रही है, ऐसे में सावधानी जरूरी है. उन्होंने कहा कि एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ और पुलिस, मास्क नहीं लगाने वालों पर चालानी कार्रवाई करें. ग्रामीण क्षेत्र में मास्क लगाएं और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, हाथों को बार-बार धोने की आदत बनाएं, कोविड गाइडलाइन का पालन करने कोटवार मुनादी करें. सभी अस्पताल, उप स्वास्थ्य केंद्र और कोविड-केयर सेंटर में पर्याप्त दवाएं ऑक्सीजन मीटर, पल्स मीटर, सर्जिकल मास्क, एन 95 मास्क की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.

दूसरी लहर में 122 लोगों की हुई थी मौत

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में भयावह स्थिति बन गई थी. दूसरी लहर के दौरान लोगों को अस्पताल में बेड तक नहीं मिल रहा था. हालत यह थी कि लोगों को आक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा था, वहीं लोग अपने मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद कर अस्पताल में कहीं बाहर ही आक्सीजन दे रहे थे. इस दौरान करीब 122 मरीजों की मौत हो गई थी. लेकिन आप जिले में तीसरी लहर की शुरुआत हो गई है, इसके बाद भी लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं, वहीं बाजार में भी दुकानों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें-

Digvijay Singh on RSS: दिग्विजय सिंह ने RSS की तुलना दीमक से की, हिंदुत्व को लेकर दिया यह बड़ा बयान

MP News: शिवराज सरकार पर कांग्रेस का तंज, कहा- राज्य पर 2.5 लाख करोड़ का कर्ज लेकिन सरकार बनवाने जा रही 2 हजार करोड़ का स्टैच्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Embed widget