एक्सप्लोरर

MP News: सोहागपुर-शोभापुर के बीच खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, 15 लोग घायल एक की मौत

Road Accident: मध्य प्रदेश के उज्जैन से बालाघाट जा रही यात्रियों से भरी एक बस रास्ते में खड़ी ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में बस में सवार 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक है.

MP Road Accident: मध्य प्रदेश के सोहागपुर और शोभापुर (Sohagpur-Shobhapur) के बीच पैसेंजर से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बस में सवार यात्रियों में से 40 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 20 यात्रियों की हालत नाजुक है. हादसे में एक यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घायल यात्रियों को इलाज के लिए पिपरिया ओर सोहागपुर के अस्पताल कराया गया भर्ती कराया गया. वहीं गंभीर रुप से घायलों यात्रियों को इलाज के लिए नर्मदापुरम अस्पताल (Narmadapuram Hospital) रैफर कर दिया गया है.

20 लोगों की हालात नाजुक

यह सड़क हादसा आज तड़के सुबह का है. जब उज्जैन से बालाघाट की तरफ जा रही बस की सड़क के पास खड़ी ट्रक से भीषण टक्कर हो गई. यह टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि, बस का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई. इस टक्कर के दौरान बस में सवार 40 से अधिक घायल हो गए, जिसमें से 20 गंभीर रुप से घायल लोगों को नर्मदापुरम के जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भेज दिया है.

श्रद्धालुओं से खचाखच भरी थी बस

दरअसल मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के पास बालाघाट से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस ग्राम शोभापुर के समीप ट्रक से टकरा गई. जिससे बस में सवार 40 से अधिक यात्री घायल हो गए. घायल यात्रियों को पिपरिया, सोहागपुर एवं नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया है. आसपास के क्षेत्रों की एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर घायल लोगों को पहुंचाया गया. 

इन यात्रियों की हालत है नाजुक

पिपरिया लाये गए 5 गंभीर घायल मे से एक यात्री रामसहाय पिता प्रेमलाल कावरे 56 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई. बाकी 4 गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. घायलों में फुलवारी पति रामसहाय कावरे उम्र 54 साल, गौरव पिता संतराम कावरे उम्र 19 साल, रजेश पिता प्रेमलाल कावरे उम्र 42 साल, किशन पिता रामसहाय कावरे उम्र 26 साल सरे के बालाघाट निवासी हैं. 

घने कोहरे के कारण हुआ ये हादसा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी सोहागपुर मदनमोहन समर और एसआई वर्षा धाकड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. घटना के संबंध में एसआई वर्षा धाकड़ में बताया कि हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया ये हादसा घने कोहरे के कारण हुई.

यह भी पढे़ं: MP Covid-19 Update: एमपी में पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं, इतने लोगों का हुआ वैक्शीनेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget