एक्सप्लोरर

MP Covid-19 Update: एमपी में पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं, इतने लोगों का हुआ वैक्शीनेशन

MP: मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार बहुत धीमी है. पिछले 24 घंटों में 10 जिलों में 10 से भी कम लोगों कोरोना की वैक्सीन दी गई, वहीं 20 से अधिक ऐसे जिले रहे जहां वैक्सीनेशन शून्य रही.

Madhya Pradesh Corona Update: दुनियाभर में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. चीन और जापान के बाद अब अमेरिका में भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. साथ ही भारत में भी एक बार फिर से कोरोना के नए वेरिएंट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है ऐसे में मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों की बात की जाए तो यहां पर केवल 2 कोरोना वायरस के मामले सक्रिय हैं. ये दोनों मामले राजधानी भोपाल (Bhopal) के हैं. लगभग यही आंकड़ा पिछले कई दिनों से लगातार बना हुआ है. 

पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन की गति धीमी
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 866 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई है. प्रदेश में कई जिले ऐसे हैं जहां पर एक भी टीका नहीं लगाया गया. मध्य प्रदेश के अनूपपुर, बड़वानी, दतिया, धार, डिंडोरी, देवास, झाबुआ, हरदा, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, सीहोर, शहडोल, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया ऐसे जिले हैं, जहां पर टीकाकरण का आंकड़ा पिछले 24 घंटे में शून्य रहा है.

 भोपाल में आंकड़ें बेहतर
वहीं दूसरे जिलों के मुकाबले भोपाल में यह आंकड़ा कुछ बेहतर है, जहां पिछले 24 घंटों में 72 लोगों का टीकाकरण किया गया, जबकि इंदौर में 102 लोगों के टीके लगाए गए. वहीं प्रदेश में कुछ जिले ऐसे भी रहे हैं जहां पर इस दौरान 10 से भी कम लोगों को टीके लगाये गये हैं. इनमें रायसेन, शिवपुरी, शाजापुर, उज्जैन, कटनी, दमोह,बैतूल, छत्तरपुर, दमोह, नीमच, राजगढ़, होशंगाबाद और अलीराजपुर के साथ आगर जिला शामिल है.

पूरे देश में 170 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 170 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 4,46,80,094 हो गए हैं. वहीं, पिछले 24 घंटों में 221 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इसके बाद कुल ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,47,002 हो गई है. भारत में कोविड 19 के XBB 1.5 वेरिएंट का नया केस मिला है. INSACOG के आंकड़ों के अनुसार, इस नए केस के बाद देश में इस वेरिएंट के मामलों की कुल संख्या आठ हो गई है.

वहीं भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) का कहना है कि वेरिएंट का नया केस पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड में पाया गया जबकि इससे पहले गुजरात में तीन मामले, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में एक-एक मामले पाए गए थे. हालांकि, इन सबके बीच एक अच्छी खबर ये है कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के चलते भारत में 220 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today in MP: एमपी में पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट, जानें- आज भोपाल, जबलपुर समेत प्रमुख शहरों में क्या है रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget