एक्सप्लोरर

Indore Bus Accident: इंदौर बस हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हुई, 28 से ज्यादा घायलों का हो रहा है इलाज

MP News: इंदौर के पास गुरुवार को हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. इस हादसे में 5 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. प्रदेश सरकार ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.

इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गुरुवार दोपहर इंदौर (Indore) से 30 किलोमीटर दूर सिमरोल भेरूघाट पर अनिंयत्रित होकर बुराहनपुर खंडवा की ओर जा रही बस करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी. इस दुर्घटना में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं एक यात्री की इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में मौत हो गई है. इससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. इस बस हादसे की वजह ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है. 

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया

प्रत्यक्षदर्शी रंजू बाई निवासी खरगोन ने बताया कि वो आगे की तरफ बैठी थी. जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस में जोर से गाने बज रहे थे और एक आयशर गाड़ी सामने चल रही थी. इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीण और क्षेत्रीय पुलिस ने घायलों को निकालकर इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल भेजा गया.

Indore News: इंदौर के पास सिमरोल में खाई में गिरी बस, 5 लोगों की मौत, जाम हुआ हाईवे

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
वहीं हादसे की खबर मिलते ही इंदौर संभागायुक्त, कलेक्टर और आईजी ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि, फिलहाल घायलों के इलाज पर पूरा फोकस है और प्रशासन की टीम हर घायल और मृतक की पूरी जानकारी जुटा रही है. कलेक्टर ने बताया कि, सीएम ने मृतकों को 4 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. उन्होंने बताया कि बस किसी गुलाब सोनकर की बताई जा रही है जिस पर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं. 
        
प्रदेश के 2 मंत्री और कांग्रेस महापौर प्रत्याशी पहुंचे
वहीं घायलों को देखने के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में सरकार के दो मंत्री और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला भी पहुंचे. उन्होंने घायलों का हाल चाल पूछने के साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मंत्री तुलसी सिलावट ने हादसे को दुःखद बताया और कहा कि सरकार सभी 28 घायलों का मुफ्त में इलाज कराएगी.

मंत्री ने क्या कहा
वहीं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि बस चालकों को ऐसे मार्ग पर ड्राइविंग का खासा ध्यान रखना चाहिए और ओवर टेक करने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर सिक्स लेन का काम जारी है. ऐसे में आगे ऐसा हादसा न हो वे इसकी कामना करती हैं.

गौरतलब है कि, इससे पहले भी कई बार बस हादसे की घटनाएं होती रही हैं और यात्रियों की मौतें भी होती रही हैं. जिला प्रशासन हादसे के बाद कुछ दिन तो बस की फिटनेस और जांच में जुट जाता है जिसके बाद भी जिला प्रशासन द्वारा की गई जांच व फिटनेस पर सवाल खड़े होने शुरू हो जाते हैं और यात्री अपनी जान हथेली पर लेकर सफर करते रहते हैं.

Indore Crime News: बेखौफ बदमाशों ने मामूली विवाद पर दिनदहाड़े चलाई गोली, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget