एक्सप्लोरर

MP news: एस्मा लागू किए जाने के बाद भी बिजली कंपनियों के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, क्या कहते हैं बिजली विभाग के अधिकारी?

Madhya Pradesh news: एस्मा का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य और बिजली जैसी कुछ आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना है और यह कानून कर्मचारियों को हड़ताल करने से रोकता है.

मध्य प्रदेश में बिजली कंपनियों के हजारों कर्मचारियों ने आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (एस्मा) लागू किए जाने के बावजूद बिजली क्षेत्र के निजीकरण को समाप्त करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को अपना आंदोलन जारी रखा.

वहीं एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने दावा किया कि वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है और राज्य में बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार ने दो दिन पहले एस्मा लगाया है.

एस्मा का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन, स्वास्थ्य और बिजली जैसी कुछ आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना है और यह कानून इन प्रमुख सेवाओं में शामिल कर्मचारियों को हड़ताल करने से रोकता है. एस्मा की अवहेलना करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है. आंदोलनकारी कर्मचारी मध्य प्रदेश में बिजली उत्पादन, पारेषण, वितरण और प्रबंधन में शामिल छह संगठनों से संबंधित हैं.

यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉइज ऐंड एसोसिएशन के अध्यक्ष वी.के.एस. परिहार के मुताबिक, इन कंपनियों के करीब 30,000 इंजीनियर और अन्य कर्मचारी बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. मध्य प्रदेश ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है. उन्होंने दावा किया कि अब बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है और भविष्य में भी सभी को बिजली की सुचारू आपूर्ति के लिए कदम उठाए गए हैं.

अधिकारी ने कहा कि वे आंदोलनकारी कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्तरों पर बातचीत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई बिजली आपूर्ति बाधित करने की कोशिश करेगा तो हम कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगे. परिहार ने बताया कि वे मध्य प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण खासकर अनूपपुर जिले में एक बिजली उत्पादन केंद्र के संयुक्त उद्यम (जेवी) के के खिलाफ हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 45,000 आउटसोर्स कर्मचारी पहले से ही बिजली कंपनियों में विभिन्न कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम अन्य चीजों के अलावा नियम-कायदों के मुताबिक पेंशन चाहते हैं. परिहार ने आरोप लगाया कि हड़ताल शुरू होने से पहले जो कर्मी बिजली उत्पादन केंद्रों में काम करने गए थे उन्हें वहीं रोक लिया गया है. उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: जन आक्रोश यात्रा में पूर्व विधायक ने बताई धर्म की परिभाषा, कहा- 'इस वजह से होती है BJP की जीत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: शादी के 99 दिन बाद वकील बेटी की मौत, पिता बोले- सेना में मेजर पति ने दहेज के लिए परेशान किया
जबलपुर: शादी के 99 दिन बाद वकील बेटी की मौत, पिता बोले- सेना में मेजर पति ने दहेज के लिए परेशान किया
Sehore News: सीहोर में विवाहित महिला से दरिंदगी, घर में घुसकर आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, केस दर्ज
सीहोर में विवाहित महिला से दरिंदगी, घर में घुसकर आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, केस दर्ज
MP News: India @ 2047 Conclave में शामिल होंगे CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश के बदलाव पर रखेंगे विजन
India @ 2047 Conclave में शामिल होंगे CM मोहन यादव, मध्य प्रदेश के बदलाव पर रखेंगे विजन
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'
NEET पेपर लीक ने ली एक और जान, छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- 'दोबारा एग्जाम देने की हिम्मत नहीं'

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bengal News: TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
भारतीय मूल का खिलाड़ी पहली बार खेलेगा FIFA World Cup 2026, इस देश की टीम में मिली जगह
भारतीय मूल का खिलाड़ी पहली बार खेलेगा FIFA World Cup 2026, इस देश की टीम में मिली जगह
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
Embed widget