एक्सप्लोरर

Dewas News: देवास में जनपद अध्यक्ष के पति को असिस्टेंट इंजीनियर को धमकाना महंगा पड़ा, हुआ ये एक्शन

MP News: असिस्टेंट इंजीनियर ने बीजेपी नेता के खिलाफ धमकी देने और रास्ता रोकने के साथ दुर्व्यवहार करने की रिपोर्ट की है. पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के देवास (Dewas) में एक ग्राम पंचायत में हुए घटिया कार्यों की पूर्णता प्रमाण पत्र मांगने को लेकर बीजेपी नेता और जनपद पंचायत अध्यक्ष के पति और असिस्टेंट इंजीनियर के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद असिस्टेंट इंजीनियर की रिपोर्ट पर बीजेपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

बीजेपी नेता ने असिस्टेंट इंजीनियर पर भ्रष्टाचार करने और लोकायुक्त से शिकायत की चेतावनी देने पर झूठी रिपोर्ट लिखाने का आरोप लगाया है. दरअसल, देवास जिले के कन्नौद से जनपद अध्यक्ष सावित्री सारण के पति देवाराम सारण और खातेगांव जनपद की असिस्टेंट इंजीनियर प्रतीक्षा अत्तरदे के बीच दो ग्राम पंचायत के कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र को लेकर विवाद हो गया.

इसी मामले को लेकर असिस्टेंट इंजीनियर ने खातेगांव थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. असिस्टेंट इंजीनियर के मुताबिक वे अपने ऑफिस में काम कर रही थी, उसी समय बीजेपी नेता रेवाराम सारण उनके केबिन में पहुंचे. इसके बाद ग्राम पंचायत कांचीपुरा और मिर्जापुर के स्टॉप डेम व पुलिया के निर्माण का पूर्णता प्रमाण पत्र मांगने लगे.

मामला दर्ज
इस मामले में असिस्टेंट इंजीनियर प्रतीक्षा अत्तरदे ने दस्तावेजी कार्रवाई पूर्ण करने को कह दिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया. असिस्टेंट इंजीनियर ने बीजेपी नेता के खिलाफ धमकी देने और रास्ता रोकने के साथ दुर्व्यवहार करने की रिपोर्ट की है. पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है. दूसरी तरफ रेवाराम सारण का कहना है कि सरपंचों की शिकायत पर वे असिस्टेंट इंजीनियर से बातचीत करने गए थे.

पति उठा रहे हैं जिम्मेदारियां
सरपंच ने असिस्टेंट इंजीनियर बन रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. इसी मामले को लेकर वे प्रतीक प्रतीक्षा अत्तरदे से बात करने गए थे. उन्होंने झूठा मुकदमा दर्ज करने की बात कही है. ग्राम पंचायतों से लेकर नगर और जनपद पंचायत तक कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि महिलाएं जनप्रतिनिधि के रूप में चुनी जाती है, मगर सभी कार्यों में उनके पति ही आगे नजर आते हैं. इस मामले में भी यही बात सामने आ रही है. जनपद के कर्मचारियों ने दबी जुबान से बताया कि अध्यक्ष के रूप में सावित्री सारण विजयी हुई है, लेकिन बीजेपी विधायक प्रतिनिधि और सारण के पति रेवाराम ही पूरा काम संभालते हैं. 

ये भी पढ़ें

MP: झाबुआ के बामनिया में समाजवादियों का जमावड़ा, मामा बालेश्वर को दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget