एक्सप्लोरर

MP News: वरद मूर्ति मिश्रा के बाद आईएएस मनोहर अगनानी भी लेंगे वीआरएस, जानिए- कब होंगे रिटायर

MP News: रिटायर्ड आईएएस वरद मूर्ति मिश्रा के बाद आईएएस मनोहर अगनानी वीआरएस ले रहे हैं. ऐसे में अब मनोहर अगनानी के अगले कदम पर सभी की नजरें लगी हुई है कि क्या वो वीआरएस लेकर राजनीति में कदम रखेंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में राजनीति में उतरकर अपनी पार्टी बनाने वाले रिटायर्ड आईएएस वरद मूर्ति मिश्रा की राह पर एक और आईएएस मनोहर अगनानी भी चल पड़े हैं. आईएएस ऑफिसर मनोहर अगनानी वीआरएस लेने जा रहे हैं. आईएएस अगनानी ने बीते छह दिसंबर को वीआरएस मांगा था, जिसके बाद छह जनवरी 2023 को मनोहर अगनानी रिटायर हो जाएंगे.

बता दें कि वीआरएस के लिए अधिकारी द्वारा तीन महीने पूर्व सूचना देने का नियम है, लेकिन सरकार ने इस नियम में छूट दे दी है. बता दें कि बीते दिनों आईएएस अधिकारी वरद मूर्ति मिश्रा ने भी वीआरएस लेकर अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की है. ऐसे में अब मनोहर अगनानी के अगले कदम पर सभी की नजरें लगी हुई है. फिलहाल, मनोहर अगनानी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ हैं.

शिवराज सरकार पर ही साधा निशाना
मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा के 1996 बैच के अधिकारी वरद मूर्ति मिश्रा ने भी वीआरएएस लेकर राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है. वरद मूर्ति मिश्रा ने अपनी पार्टी बनाने की बात कही है और आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है. वरद मूर्ति मिश्रा प्रदेश के 26 जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. पूर्व आईएएस ने रिटायरमेंट के बाद शिवराज सरकार पर निशाना साधा और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर सवाल खड़े किए थे. इसके बाद से ही कयास लग रहे थे कि वरद मूर्ति मिश्रा राजनीति में आ सकते हैं और इसके कुछ समय बाद ही वरद मूर्ति मिश्रा ने राजनीति में आने का ऐलान कर दिया था.

यूपी में भी लगी बीआरएस की होड़
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में भी इन दिनों उच्च पदों पर बैठे अफसरों में बीआरएस लेने की होड़ सी मची है. कुछ महीने पहले ही उत्तर प्रदेश में अलग-अलग समय पर पांच आईएएस अधिकारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी. इनमें यूपी सरकार के राजस्व विभाग के विशेष सचिव जी श्रीनिवासुलु, जूथिका पाटणकर, रेणुका कुमार, विकास गोठलवाल और विद्या भूषण का नाम शामिल है.

MP Politics: कमलनाथ ने CM शिवराज को बताया शिलान्यास मंत्री, कहा- छिंदवाड़ा के लोगों ने बीजेपी से इस तरह लिया बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर
दतिया उपचुनाव प्रचार के दौरान BJP प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, आशुतोष तिवारी के फाड़े पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget