एक्सप्लोरर

Kuno National Park: वन विभाग की लापरवाही, कूनो नेशनल पार्क में चीतों की रखवाली करने वाला डॉग अनफिट

मध्य प्रदेश में वन विभाग की लापरवाही सामने आई. चीतों की रखवाली के लिए जिस डॉग से 15 दिन रेकी करवाई गई वह देख ही नहीं सकता. साल भर पहले ही डॉक्टरों ने उसे अनफिट घोषित कर दिया था.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में आए आठ चीतों को लेकर भले ही मध्य प्रदेश सरकार बहुत गंभीर हो लेकिन सरकार की इस गंभीरता का असर वन विभाग पर बिल्कुल भी नहीं पड़ रहा है. लापरवाही का आलम यह है कि चीतों की रखवाली के लिए जिस डॉग से 15 दिन रेकी करवाई गई वह देख ही नहीं सकता. साल भर पहले ही डॉक्टरों ने उसे अनफिट घोषित कर दिया था. ऐसे में अनफिट डॉग पर चीतों के बाड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई.

सवालों के घेरे में चीतों की सुरक्षा
चीतों के आने से पहले बाड़ों के आसपास की रेकी एक पखवाड़े तक बेल्जियन मेलिनोइस ब्रीड के डॉग होरवाल से कराई गई. इस डॉग को साल भर पहले ही डॉक्टरों ने अनफिट घोषित कर दिया था. यह डॉग देख नहीं सकता, चलने पर भी इधर-उधर टकराता है. इस डॉग को जबलपुर वन सर्किल से उधारी पर लिया गया है. फिलहाल कूनों की रखवाली के लिए जो डॉग मिला है उसकी ट्रेनिंग हरियाली में चल रही है. इसे ट्रेंड होने में अभी पांच से छह महीने लगेंगे.

साल भर पहले ही हुआ अनफिट
उल्लेखनीय है कि शिकारियों पर नकेल कसने के लिए अब से डेढ़ दशक पहले टाइगर रिजर्व में डॉग स्क्वॉड बनाया गया था. हालांकि, डॉग स्क्वॉड में शामिल आधा दर्जन से अधिक डॉग अब उम्रदराज हो चले हैं. इसी के चलते वन विभाग ने जबलपुर वन सर्किल होरवॉल डॉग को लिया था. यह डॉग करीब 20 दिन तक यहां रहा. जबकि बीते एक साल पहले ही पंचमढी में ट्रेनिंग के दौरान इस डॉग को अनफिट घोषित किया जा चुका है.

वन महकमे के पास 18 डॉग
वन महकमे के डॉग स्क्वॉड में 18 डॉग शामिल हैं जिनमें से 11 बेल्जियन मेलिनोइस प्रजापति है. शेष जर्मन शेफर्ड वन विभाग के अफसरों के मुताबिक टाइगर स्ट्राइक फोर्स इंदौर की मैना आठ साल की है. जबकि रीवा सर्कल का जर्मन शेफर्ड निर्मन नौ साल जबलपुर टाइगर स्ट्राइक फोर्स की शेरा आठ साल सबसे उम्रदराज है. इसके बाद शिवपुरी का होरवाल सात साल का है. पेंच टाइगर रिजर्व का सुंदर छह साल और कान्हा टाइगर रिजर्व का स्टॉर्म छह साल और संजय टाइगर रिजर्व का अपोलो छह साल का शामिल है.

वहीं कूनो नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा भी इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाए. उन्होंने बस इतना कहा कि हमारे पास एक महीने से जर्मन शेफर्ड डॉग हैं, जिन्हें जबलपुर से लाया गया है.
 
ये भी पढ़ें-

Khargone News: खरगोन हिंसा के आरोपी 12 साल के बच्चे पर ट्रिब्यूनल ने लगाया 2.9 लाख का जुर्माना, माता पिता को भरना होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
महाकाल मंदिर के पुल पर 300 सुरक्षा गार्ड्स एकसाथ कूदे! Viral Video से उठी चर्चा
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget