एक्सप्लोरर

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में आग उगल रहा है सूरज, अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

Indore: इंदौर में गर्मी के तेवर पिछले कई दिनों से बढ़ते जा रहे हैं. पिछले सात दिनों से तापमान 42 डिग्री के पार बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है.

Indore Weather Update: मध्य प्रदेश के इंदौर में गर्मी के तेवर पिछले कई दिनों से बढ़ते ही जा रहे हैं. पिछले सात दिन से तापमान 42 डिग्री के पार बना हुआ है. गर्मी के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, मई का महीना खत्म होने को है और माह के अंत में सूरज ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं. जिसके कारण पिछले सात दिन से शहर का तापमान 42 डिग्री के पार बना हुआ है. वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है. विभाग ने बताया कि तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी.

बारिश होने की है उम्मीद
दरअसल,  20 से 24 मई, 2022 के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में बारिश होने की उम्मीद है. वहीं 21 मई से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में और 22 मई से पूर्वोत्तर भारत में वर्षा की तीव्रता में भारी कमी आई है. 21 मई, 2022 से भारतीय क्षेत्र में गर्मी की लहर की स्थिति में कमी देखने की मिल रही है. अगर बात करे तो दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्सों, मालदीव के दक्षिणी हिस्सों, दक्षिण के कुछ और हिस्सों और बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी में आगे बढ़ गया है. भारत के पूर्वी समुद्र में बना चक्रवात म्यामां और थाईलैंड के मध्य सक्रीय हो गया है. उसके असर से बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार में भारी बारिश हो रही है. अभी भारत में हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम और उत्तर दक्षिण बना हुआ है. इस वजह से कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी बिहार सहित पूर्वी राज्यों में बादलों छाए हुए हैं. इससे कई जगह बारिश का माहौल है. यहीं कारण है कि मध्य प्रदेश मे आने वाले तीन दिनों तक गर्मी के तीखे तेवर नर्म पड़ते हुए दिखाई देंगे. इससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

Neemuch News: नीमच में पिटाई से जिस बुजुर्ग की मौत हुई, एक दिन पहले ही पुलिस ने जारी की थी उनकी फोटो

क्या कहा मौसम वैज्ञानिक ने?
मौसम वैज्ञानिक रणजीत वानखेड़े के अनुसार हवा की गति बढी है. हवा साउथ वेस्ट मानसून के सक्रिय होने से चल रही है. केरल, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्र में बारिश हो रही है. वहीं ऊपर मध्य प्रदेश, गुजरात, और राजस्थान में हिट वेव है. इसकी वजह से गर्मी महसूस हो रही है. अभी 42 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज की गई है. जो हवा का रुख है वह साउथ से वेस्ट दर्ज की जा रही है. इसके कारण हिट वेव में कमी दर्ज की गई है. हवा के कारण करीब दो डिग्री तक कमी आएगी. कुछ दिन पहले इंदौर में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया था.

जरुरी नहीं होने पर घर से बाहर न निकलें
वहीं खंडवा, खरगोन, राजगढ़, बड़वानी और बुरहानपुर में अगले दो दिन तक लू चलने की संभावना है. जिसके बाद गर्मी में कमी देखने को मिलेगी. वहीं बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर बताया है कि गर्मी अपने पूरे सवाब पर है. और आने वाले समय में और तेजी से गर्म हवाएं चलेंगी. जरूरी हो तो ही घरों से बाहर निकलें. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को ग्लूकोज और विटामिन सी लेने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें-

MP News: अब बिजली उपभोक्ताओं को शिकार बना रहे हैं साइबर ठग, इन तरीकों से की जा रही है जालसाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget